{"_id":"6877ebbb27f9ed513a0de539","slug":"an-efficient-principal-takes-the-parents-along-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127229-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कुशल प्राचार्य अभिभावकों को साथ लेकर चलता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कुशल प्राचार्य अभिभावकों को साथ लेकर चलता है
Wed, 16 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 32प्रशिक्षण शिविर में निपुण हरियाणा मिशन की जानकारी देते जिला समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह।स्
नारनौल। जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में चल रहे 12 दिवसीय नव पदोन्नत प्रधानाचार्य प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन निपुण हरियाणा मिशन की जानकारी दी गई।
जिला समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह ने शिक्षक संदर्शिका, कार्यपुस्तिका, कक्षावार लक्ष्य और क्लस्टर मुखिया द्वारा किए जाने वाले पर्यवेक्षक पर्यवेक्षण के विषय में बताया। निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्य और उनके महत्व पर चर्चा की गई। किसी भी प्राचार्य द्वारा बेहतर प्रबंधन और नेतृत्व के माध्यम से अपने विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाया जा सकता है।
एक कुशल प्राचार्य समाज और अभिभावकों को भी साथ लेकर चलता है जिसके माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण और परिणाम आधारित क्रियाकलापों को आगे बढ़ाकर अपने विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक रमेश कुमार टांक, वरिष्ठ प्राध्यापक नरेश गोयल, प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, बीरेंद्र कुमार व डाइट महेंद्रगढ़ का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
वर्जन:
प्रधानाचार्य विद्यालय की वह कुंजी होते हैं जो उसे बेहतर से बेहतरीन स्वरूप में बदल सकता है। एक क्लस्टर मुखिया के रूप में बालवाटिका से लेकर कक्षा 12 तक की जिम्मेदी उसकी होती है।
-डॉ. विक्रम सिंह, जिला समन्वयक एफएलएन