{"_id":"582f406a4f1c1b7c22901035","slug":"ambulance-tempo-pargnent-women-refar-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली एंबुलेंस, टेंपो से प्रसव पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली एंबुलेंस, टेंपो से प्रसव पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहबाजपुर निवासी एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने करीब तीन घंटे एंबुलेंस को फोन करते रहे। फोन रिसीव नहीं होने के कारण उन्हें टेंपो में पीड़िता को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
ज्ञात हो कि दलीप कुमार की पत्नी को पांच महीने से गर्भवती हैं, शुक्रवार की सुबह 9 बजे अचानक पीड़ा व रक्तस्राव शुरू हो गया। परिजनों ने तुरंत पति दलीप को घर बुलाया और एंबुलेंस कंट्रोल रूम में कॉल करने लगे, लेकिन इंचार्ज ने कॉल रिसीव नहीं किया। गांव के ही टेंपो में पीड़िता को नांगल चौधरी अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक पीड़िता पिंकी देवी का अधिक रक्तस्राव हो चुका था। बीपी धीमा तथा बेहोशी होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। यहां भी एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम में कॉल की गई। जवाब नहीं मिलने पर टेंपो से ही नारनौल पहुंचाया गया। जहां पीड़िता की हालात गंभीर बनी हुई है।
पीड़िता को जानलेवा खतरा
सीएचसी के इंचार्ज डा. मनीष यादव ने बताया कि पीड़िता एनेमिक है। अब अधिक रक्तस्राव हो गया, जिससे हालात अधिक नाजुक हो गई। प्राथमिक उपचार देकर नारनौल रेफर कर दिया। एंबुलेंस सुविधा के संदर्भ में सीएमओ या कंट्रोलर बता सकते हैं। कॉल करने पर सीएमओ डीएन बागड़ी ने भी काल रिसीव नहीं की।