फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   All councilors are dissatisfied with the functioning of the municipality, budget meeting postponed

Mahendragarh-Narnaul News: सभी पार्षद नपा की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट, बजट बैठक स्थगित

Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
All councilors are dissatisfied with the functioning of the municipality, budget meeting postponed
फोटो नंबर- 7नांगल चौधरी नपा कार्यालय में बैठक के लिए बैठी हुई चेयरपर्सन व पार्षद की ​अनुपस्थि
नांगल चौधरी। नगरपालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट पार्षदों ने वार्षिक बजट मीटिंग का सोमवार को बहिष्कार कर दिया। इससे वार्षिक आय व खर्चे पर चर्चा नहीं हो पाई। करीब साढे 12 बजे तक पार्षदों का इंतजार करने के बाद मीटिंग स्थगित कर दी गई। असके बाद मीटिंग में भाग लेने पंहुची चेयरपर्सन प्रिया सैनी वापिस चली गई।
विज्ञापन

वहीं, पार्षदों ने बताया कि अगर अभी भी उनकी सुनवाई नहीं होती है तो उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। गौरतलब है कि सोमवार को नगरपालिका नांगल चौधरी में वार्षिक बजट रिपोर्ट पेश की जानी थी। इसमें पूरे साल की आय व खर्चे पर चर्चा होती। इसके लिए सभी पार्षदों को सूचित किया गया था। सोमवार को चेयरपर्सन प्रिया सैनी मीटिंग के लिए पंहुच गई थी। सभी पार्षदों ने मीटिंग शुरू होने से पहले ही नपा अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर असंतुष्टता जाहिर करते हुए मीटिंग हाल से बाहर आ गए। इससे सोमवार को होने वाली वार्षिक बजट मीटिंग शुरू होने से पहले ही स्थगित हो गई।
विज्ञापन

पार्षद धमेंद्र मटरू, धर्मवीर यादव, शकुंतला देवी, अनिता कुमारी, अनिता देवी, रिंकू सैनी ने बताया कि एकत्रित हुए सभी पार्षद नगरपालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य करते हैं। पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी कार्य वार्डों में हुए हैं, वे सभी उनकी इच्छा विरुद्ध हुए हैं। पार्षद विकास शर्मा ने कहा कि अधिकारियों के तानाशाही रवैये के चलते हम अपने वार्डों में कोई भी काम नहीं करवा पा रहे हैं और न ही वार्ड के लोगों को काम करने का आश्वासन दे पा रहे हैं। पार्षद कंवर सिंह जाखड़ ने बताया कि नगरपालिका के गठन पर नौलाजा, मोहनपुर, ढाणी कुभावाली, ढाणी ठाकरान सहित अन्य कुछ ढाणियों को नगर पालिका में शामिल किया गया था। करीब 6 माह से अधिक समय से नगरपालिका में करोड़ों रुपये की लागत की लाइट खरीदी हुई है, लेकिन अभी तक नांगल चौधरी को छोड़कर कहीं भी लाइट नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग कोरम पूरा नहीं हाेने के कारण हुई स्थगित: चेयरपर्सन

नगरपालिका चेयरपर्सन प्रिया सैनी ने कहा कि वार्षिक बजट मीटिंग कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई है। पार्षदों की जो भी मांग है मीटिंग में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश पार्षदों में अधिकारियों के प्रति जो अंसतोष है, उसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा, जिससे समस्या का समाधान हो सके।




नपा अधिकारी पार्षदों के साथ मिलकर ही करवा रहे विकास कार्य : सचिव

नगरपालिका सचिव सौरभ जैन ने बताया कि सोमवार की वार्षिक बजट मीटिंग आयोजित होनी थी, लेकिन वह मीटिंग नहीं हुई। नपा अधिकारी पार्षदों के साथ मिलकर ही विकास कार्य करवा रहे हैं। पार्षदों व अधिकारियों की नाराजगी की कोई भी बात ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की हुई हैं। जैसे ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed