फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Akbarpur Ramu Nanglia's daughter left in helicopter

हेलिकॉप्टर में विदा हुई अकबरपुर रामू नांगलिया की बेटी

Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur Ramu Nanglia's daughter left in helicopter
गांव नांगलिया में खड़े हेलिकॉप्टर में बैठते वर-वधू। संवाद - फोटो : Narnol
सिहमा ब्लॉक के गांव अकबरपुर रामू नांगलिया में सोमवार सुबह दुल्हन अनुराधा अपने पति इंजीनियर मंजीत सिंघाना के साथ सात फेरों के बाद हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी तो उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। महिलाओं और बच्चों में पहली बार गांव में आए हेलिकॉप्टर को देखने के लिए इतना उत्साह था कि वे घरों की छतों पर चढ़ गए। वर-वधू को हेलिकॉप्टर में बैठाने व आशीर्वाद देने के लिए सरपंच सुनील कुमार, पूर्व सरपंच धर्मपाल, बाबुलाल मास्टर, एडवोकेट हेमंत सिहमा, राहुल, जगदीश, कबूल, अशोक, कान्हा, संदीप, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन

राज्य परिवहन विभाग नारनौल में चालक अनुराधा के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हेलिकॉप्टर कि सुरक्षा के लिए महिला-पुरुष पुलिस की टुकड़ी, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर हेलिकॉप्टर उतरने से लेकर उड़ने तक तैनात रही। दूल्हे मंजीत इंजीनियर ने बताया कि उनके दादा-दादी का सपना था कि मैं अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से घर लाऊं। आज उनका सपना पूरा हो गया। गांव नांगलिया से दूल्हा-दुल्हन के साथ हेलिकॉप्टर में सवार होकर उनके दादा-दादी सिंघाना के लिए रवाना हुए। मौके पर उपस्थित आम लोगों में हेलिकॉप्टर को लेकर यह चर्चा रही कि जिंदगी में हर कोई एक बार हेलिकॉप्टर में बैठने का सपना देखता है, लेकिन कुछ खुशनसीब लोगों का ही सपना पूरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed