फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ahri won in Kabaddi, and Rambas won in Volleyball.

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी में अहरी व वॉलीबाल में रामबास जीता

Sat, 05 Sep 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ahri won in Kabaddi, and Rambas won in Volleyball.
फोटो संख्या:62- गांव रामबास में कड्डबी प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते खेल कमेटी के
कनीना। गांव रामबास में जन्माष्टमी पर आयोजित खेलों में गांव के साथ दूर-दराज से पहुंची विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल कमेटी के सदस्य अधिवक्ता ओपी रामबास ने बताया कि कबड्डी में 51 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार अहरी ने जीता जबकि 31 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार गद्दीखेड़ी के नाम रहा।
विज्ञापन

वॉलीबाल में 21 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार रामबास गांव की टीम ने हासिल किया जबकि 15 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार खिड़वाली-मंछल गांव की टीम ने जीता। कुश्ती प्रतियोगिता में 11 हजार रुपये का पुरस्कार अन्नी पहलवान बाघोत ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में दादरी की टीम प्रथम रही जबकि रामबास की टीम उपविजेता बनी। पुरुष रस्साकशी में खुशपुरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जींद की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया जबकि रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed