फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agriculture Minister orders suspension of two officers

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने जन परिवेदना की मासिक बैठक में सुने 15 मामले

Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister orders suspension of two officers
नारनौल। पंचायत भवन में शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशु पालन विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल ने जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक ली। इसमें मंत्री ने सुभाष स्टेडियम के पास कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग किए जाने के मामले तथा बिजली बोर्ड संबंधित सीएम विंडों की पेंडिंग शिकायत पर मनोनीत सदस्य के फर्जी हस्ताक्षर मामले में संबंधित विभाग के दोनों अधिकारियों को निलंबित किए जाने के आदेश दिए। बैठक में 15 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। इसके अलावा भी उन्होंने आमजन की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

शिकायत नं 11 में हेमंत निवासी मोहल्ला पीरआगा ने कहा कि उनके मोहल्ले में सुुभाष स्टेडियम के पास कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। वहां पर मकान, दुकान, गोदाम बन रहे हैं जो कि नियम 7-ए का उल्लंघन है। इस पर नगर परिषद व डीटीपी विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिए कि यहां पर किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। अगर कोई गलत तरीके से निर्माण कर रहा है तो उसे ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण गिराने में किसी प्रकार का मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू नहीं होता। इस मामले में संबंधित अधिकारी को सस्पेंड किया जाए। वहीं नांगल चौधरी विधानसभा सीएम विंडों के मनोनीत सदस्य आनंद मेहता ने बताया कि बामणवास की बिजली समस्या पर अधिकारियों की टिप्पणी के बाद अपनी टिप्पणी की थी, लेकिन हस्ताक्षर नहीं किए। बिजली बोर्ड के किसी अधिकारी ने उसके फर्जी हस्ताक्षर एटीआर को मुख्यमंत्री कार्यालय में जमा करा दिया, लेकिन एटीआर पर शिकायतकर्ता की सहमति या असहमति नहीं होने की वजह से वापस आ गई। इसके बाद बिजली बोर्ड कर्मचारी दोबारा उस शिकायत पर हस्ताक्षर कराने के लिए लेकर आए तो उसने देखा कि उस पर उसके फर्जी साइन हैं। इसकी शिकायत एसई के नाम एसडीओ को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कृषि मंत्री दलाल ने शुक्रवार को बैठक में बिजली बोर्ड के एक्सईएन को हस्ताक्षर मिलाकर संबंधित अधिकारी को निलंबित कराने के आदेश दिए। साथ ही शिकायतकर्ता आनंद मेहता से भी लिखित में लिया कि उसने कोई हस्ताक्षर नहीं किया था। इससे पूर्व बड़का कुआं नारनौल निवासी रामनिवास की शिकायत पर नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि मोहल्ला सलामपुर में स्थित पार्क के सामने दक्षिण की तरफ शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित एक ऐतिहासिक बावड़ीनुमा कुएं का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा वक्फ बोर्ड के प्रशासक की ओर से मौका मुआयना किया जाना है जो अभी तक नहीं किया गया है। इस बैठक में अटेली के विधायक सीताराम यादव, उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, बीजेपी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, गोविंद भारद्वाज व विजय सागवान सहित अन्य गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स:
सत्ता पक्ष के लोग न्याय गुहार लगाते नजर आए
जन परिवेदना समिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य न्याय की गुहार लगाते नजर आए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता ने परिवार में पौते के साथ 14 अप्रैल को हुई मारपीट एवं जानलेवा हमले मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने का मामला उठाया। ग्रीवेंस कमेटी के एक सदस्य ने काडा की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं दिए जाने का मामला उठाया। इसके अलावा गोविंद भारद्वाज ने ऐतिहासिक बावड़ीनुमा कुुआं का मामला उठाया। वहीं ग्रीवेंस सदस्य दयानंद सोनी ने निवासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा ने शहर में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे छलक नाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि चुनाव होने की वजह से अब यह मामला अगली मीटिंग में देखा जाएगा। इस पर सोनी ने कहा कि या तो सरकार इस पर कार्रवाई कराए नहीं तो उसका ग्रीवेंस कमेटी का त्याग पत्र मंजूर कर ले। मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि उनका त्याग पत्र मंजूर कर लिया जाएगा। इस प्रकार चेतावनी देने वालों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
बाक्स:
लेक्चर ने कॉलेज में पानी की समस्या से करवाया अवगत
ऐसे भी दिन आएंगे की शिक्षकों को महाविद्यालय की पानी की समस्या को लेकर जन परिवेदना समिति के अंदर जाना पड़ेगा, यह कभी शिक्षकों ने सोचा भी नहीं होगा। नारनौल बीए कॉलेज की शिक्षिका आशा शर्मा ने जन परिवेदन समिति में शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से महाविद्यालय में पानी की समस्या बनी हुई है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन को विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा चार बार शिकायत की जा चुकी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर मंत्री जेपी दलाल ने एक्सईएन को पानी की समस्या दूर कराने के आदेश दिए। यह भी कहा कि स्कूल एवं कॉलेज में पानी की समस्या आई तो वो सस्पेंड कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed