फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the child's death, the truck driver, in a panic, had placed the body by the side of the road.

Mahendragarh-Narnaul News: मासूम की मौत के बाद कैंटर चालक ने घबराहट में सड़क किनारे रखा था शव

Thu, 11 Dec 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
After the child's death, the truck driver, in a panic, had placed the body by the side of the road.
महेंद्रगढ़। बचीनी गांव में फ्रेंड्स ईंट-भट्ठे के पास पांच साल की मासूम चांदनी को टक्कर मारने के बाद गांव मुकलाना, थाना आजाद नगर हिसार निवासी कैंटर चालक संदीप घबरा गया था। संदीप के मुताबिक, वह बच्ची को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल ले जाना चाहता था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी समझ में नहीं आया कि क्या करे। उसने माधोगढ़ घाटी में कंबल में लपेटकर शव सड़क किनारे रख दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे कैंटर की चपेट में आकर गांव सैमारिया कौशल, बांदा (यूपी) निवासी राजेंद्र की बेटी चांदनी घायल हो गई थी। आरोपी कैंटर चालक संदीप इलाज के बहाने चांदनी को अपने साथ ले गया था। इधर, चांदनी को उसके पिता 10 घंटे तक शहर के 20 से अधिक अस्पतालों में तलाशते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

देर रात पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस की पांच टीमों ने सीसीटीवी से कैंटर का नंबर निकालकर भिवानी निवासी मालिक नवीन को तलाशा फिर जीपीएस ट्रैकर से कैंटर ट्रेस कर संदीप को गिरफ्तार किया था। संदीप की निशानदेही पर रात सवा 11 बजे चांदनी का कंबल में लिपटा शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कैंटर चालक संदीप को पुलिस ने बुधवार की शाम 3 बजे जेएमआईसी प्रदीप कुमार की न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहित की धारा 106 और 140 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
हादसे के बाद दिमाग ने काम करना किया बंद
पुलिस हिरासत में संदीप ने बताया कि वह 10 साल से गाड़ी चला रहा है। जीवन में पहली बार ऐसा हादसा हुआ। मासूम बच्ची की मौत के बाद उसका दिमाग काम करना बंद कर चुका था। उसने शव को सड़क किनारे रख दिया। शव को जानवर नुकसान न पहुंचाएं इसलिए उसे कंबल में लपेट दिया था। संदीप ने अफसोस जताते हुए कहा, हादसे में मारी गई बच्ची के बारे में सौचकर उसे अपने बच्चों की याद आई और आंखों में आंसू आ गए। यह हादसा उससे अनजाने में हुआ।

वर्जन -
-आरोपी कैंटर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने जिस कैंटर से दुर्घटना हुई थी उसे भी बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।
-रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed