फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the appeal of SDM, common people are cooperating in cleanliness campaign

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम की अपील के बाद आमजन स्वच्छता अभियान में कर रहे सहयोग

Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
After the appeal of SDM, common people are cooperating in cleanliness campaign
फोटो संख्या:54- विश्वकर्मा चौक पर रेहड़ी पर लगाया कूड़ा न डालने का फ्लैक्स--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर को स्वच्छ बनाने के एसडीएम की अपील के बाद आमजन स्वच्छता अभियान में सहयोग को आगे आ रहे हैं। शहर के विश्वकर्मा चौक, यादव सभा के पास, आंबेडकर चौक के पास रेहड़ी संचालकों ने आसपास डस्टबिन रखने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ कचरे का भी उठान नियमित हो रहा है। उपमंडल अधिकारी के आह्वान पर अब प्रतिदिन सामाजिक एवं धार्मिक और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग एवं युवा सफाई अभियान चलाकर शहर में श्रमदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर लगा रहता था। अब एसडीएम अनिल कुमार की देखरेख में दुकानदार भी शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। अनेक जगह पर तो रेहड़ी चालकों ने अपनी रेहड़ी पर कूड़ा खुले में न डालकर डस्टबिन में डालने के फ्लैक्स लगा रखे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार यादव के आने पर शहर की सब्जी मंडी में खुले-खुले सड़क मार्ग हो गए हैं। सब्जी मंडी में रेहड़ी चालकों व फड़ पर रहने वाले दुकानदारों ने सड़क मार्ग पर कब्जा किया हुआ था। एसडीएम के आदेश पर अब सब्जी मंडी का मार्ग खुला-खुला दिखाई देने लगा है। एसडीएम ने शहर से दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण भी हटा दिया है। एसडीएम के आदेश पर किले के पीछे स्थाई पर्किंग बनाने का प्रयास किया है। इस जगह पर शहर के सभी दुकानदार कूड़ा डालते थे। अब एसडीएम अनिल कुमार यादव ने यहां पर सफाई करवाकर स्थाई पार्किंग की योजना बनाई है। शहर में दुकानदारों ने जो मार्ग पर अतिक्रमण किया हुआ था, लेकिन अब एसडीएम के आदेशों पर दुकानदारों ने अपना सामान अपनी सीमा में ही रख लिया है। अब शहर का सड़क मार्ग चौड़ा हो गया है। अब यहां पर जाम की स्थिति में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव ने शहर में सुधार की शुरूआत सब्जी मंडी से की थी। उन्होंने लघु सचिवालय, खेल स्टेडियम में भी सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में शहर के लोगो ने भी हिस्सा लिया।

----------
- वर्जन:
शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। अनेक संगठन एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग आगे आने लगे हैं, जिसका धरातल पर असर दिखाई देने लगा है। प्रत्येक शहरवासी के सहयोग से जल्द ही शहर में बड़ा बदलाव आएगा।
-अनिल कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी नागरिक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed