फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the accidents, the responsible warned, the dilapidated culvert will be repaired with three lakh rupees

Mahendragarh-Narnaul News: हादसों के बाद जिम्मेदारों ने चेता, तीन लाख रुपये से दुरुस्त होगी जर्जर पुलिया

Thu, 14 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
After the accidents, the responsible warned, the dilapidated culvert will be repaired with three lakh rupees
फोटो संख्या:55- कनीना-महेंद्रगढ़  मार्ग पर उन्हाणी नहर के पुलिया के निर्माण को लेकर पड़े रोड़े-
महेंद्रगढ़/कनीना। उन्हाणी नहर की पुलिया और दादरी टी पॉइंट तक 14 माह में हुई दुर्घटनाओं में 12 मौत होने के बाद आखिरकार जिम्मेदार सक्रिय हो गये हैं। अब नहर विभाग तीन लाख रुपये खर्च कर नहरी पुलिया की मरम्मत कराएगा।
विज्ञापन

पुलिया की मरम्मत के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से बदहाल सड़क के गड्ढों को भरा जाएगा। बता दें कि पिछले 14 माह के दौरान हुए चार बड़े हादसों में उन्हाणी मोड़ से दादरी टी पॉइंट व पुलिया तक 500 मीटर के दायरे में हुई दुर्घटनाओं में सात बच्चों, चार युवकों व एक नैवी के जवान की मौत हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से हादसों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए थे, लेकिन मंगलवार के अंक में अमर उजाला की ओर से, 500 मीटर के दायरे में 14 माह में 12 मौतें, जिम्मेदार अब भी नींद में, शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद नहर विभाग की ओर से मंगलवार शाम को ही उन्हाणी नहर के जर्जर पुल की मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया।
विज्ञापन

नहरी एवं सिंचाई विभाग की ओर से उन्हाणी नहर पुलिया को दुरुस्त करने के लिए टेंडर का वर्क आर्डर कर दिया। तीन लाख रुपये का बजट खर्च कर इसकी मरम्मत कराई जाएगी। पहले नहर में पानी बंद कराया जाएगा तथा 15 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही महेंद्रगढ़ डिवीजन में इस तरह के 40 नहरी पुलों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी के आदेशानुसार दोनों विभागों ने आपसी तालमेल कर 20 दिनों में दोनों समस्याओं के समाधान का दावा किया है। सिंचाई विभाग द्वारा पुल की मरम्मत के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से दादरी टी प्वाइंट से उन्हाणी गांव तक बदहाल सड़क की दशा सुधारी जाएगी। साथ ही विभाग की ओर से दुर्घटना संभावित इस दायरे में संकेतक लगा दिए गए हैं। दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर का निर्माण भी किया जाएगा ताकि हादसों पर अंकुश लग सके।
------------
वर्जन:- 1
सिंचाई विभाग द्वारा पुलिया का रिसाव ठीक करने के बाद विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर संकेतक लगा दिए गए हैं। दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर का निर्माण भी सड़क निर्माण के दौरान किया जाएगा। साथ ही हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग अन्य विकल्प भी अपनाएगा।
- अश्वनी कुमार, अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला महेंद्रगढ़।
-------------
- वर्जन: 2
उन्हाणी नहर पुलिया को दुरुस्त करने के लिए तीन लाख रुपये का वर्क आर्डर जारी किया गया है। 15 दिन के समय में पुलिया की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। नहरी पानी को बंद कराने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही महेंद्रगढ़ डिवीजन में 40 नहरी पुलों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भी भेजा है।

--- नितिन भार्गव, अभियंता सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:55- कनीना-महेंद्रगढ़  मार्ग पर उन्हाणी नहर के पुलिया के निर्माण को लेकर पड़े रोड़े-

फोटो संख्या:55- कनीना-महेंद्रगढ़  मार्ग पर उन्हाणी नहर के पुलिया के निर्माण को लेकर पड़े रोड़े-

फोटो संख्या:55- कनीना-महेंद्रगढ़  मार्ग पर उन्हाणी नहर के पुलिया के निर्माण को लेकर पड़े रोड़े-

फोटो संख्या:55- कनीना-महेंद्रगढ़  मार्ग पर उन्हाणी नहर के पुलिया के निर्माण को लेकर पड़े रोड़े-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed