फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After giving bread to the cow every day, eat food yourself: Bhardwaj

प्रतिदिन गाय को रोटी देने के बाद स्वयं भोजन करें : भारद्वाज

Sun, 07 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
After giving bread to the cow every day, eat food yourself: Bhardwaj
कथा के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु।
महेंद्रगढ़। जया कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण व रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई गई। कथा वाचक पंडित कुलदीप भारद्वाज ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद सहित रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को दैनिक दिनचर्या में ब्रह्म मुहूर्त में उठना दैनिक कार्यों से निर्वत होकर यज्ञ करना, तर्पण करना, प्रतिदिन गाय को रोटी देने के बाद स्वयं भोजन करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति पर ईश्वर सदैव प्रसन्न रहता है। इस दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी सजाई गई। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत रूपी शरीर के पांच प्राण या हृदय माने जाते हैं। पंच प्राणों का ईश्वर के साथ रमण ही रास है। इस रासलीला के श्रोता हैं। धर्म-ज्ञान, विवेक, वैराग्य से पूर्ण व मरण की प्रतीक्षा करने वाले राजा परीक्षित और वक्ता हैं। उन्होंने बताया कि रास क्या है। यह है श्याम सुंदर श्रीकृष्ण के स्वरूपा नंद का वितरण। रास शब्द का मूल रस है। रस स्वयं भगवान श्रीकृष्ण हैं। परंतु बिना योगमाया के रास नहीं हो सकता। क्योंकि रस को अनेक बनाकर ही रास हो सकता है। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed