फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After counseling, tell about the ill effects of alcohol

Mahendragarh-Narnaul News: काउंसिलिंग कर बताए शराब के दुष्परिणाम

Sun, 14 Apr 2024 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
After counseling, tell about the ill effects of alcohol
लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते एसपी अर्श वर्मा।
नारनौल। महेंद्रगढ़ में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों की रोकथाम, नशा कर अपराध करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण, नशा करने वालों पर अंकुश लगाने और लत को दूर करने के उद्देश्य से महेंद्रगढ़ पुलिस ने पुलिस लाइन नारनौल में सभी थाना क्षेत्रों के शराब पीकर पत्नी के साथ झगड़ा करने वालों की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान उन्हें शराब का सेवन नहीं करने की शपथ दिलवाई गई। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने शराब का सेवन कर पत्नी से झगड़ा करने वालों से बात कर शराब का सेवन करने का कारण पूछा और उन्हें शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे भी बताया। इस दौरान डीएसपी हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जो लोग नशा करते हैं, उनकी काउंसलिंग कर उन्हें नशे से होने वाले नुकसान से जागरूक किया जा रहा है। उनका इलाज करा उन्हें नशा छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। जिले में नशा बेचने वालों पर निरंतर कार्रवाई जारी है। पुलिस के ग्राम प्रहरियों द्वारा जिले के गांवों, शहरों के ऐसे लोगों की सूची बनाई गई है जो शराब पीकर पत्नी के साथ झगड़ा करते हैं। उनको पुलिस लाइन में प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई गई। इसके बाद उनको फिल्म का उद्देश्य पूछा गया और समझाया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed