फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After 33 years, the State Transport Corporation conducted a survey of the land of the bus base with a machine

33 साल बाद राज्य परिवहन निगम ने बस अड्डे की जमीन की सर्वे मशीन से कराई पैमाइश

Thu, 03 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
After 33 years, the State Transport Corporation conducted a survey of the land of the bus base with a machine
करीब 33 साल बाद रोडवेज अपने बस अड्डे की चाहर दीवारी कराएगा। जिसके लिए रोडवेज ने बस अड्डे की जमीन की पैमाइश कराई है। टोटल सर्वे मशीन के जरिए जमीन की रिकार्ड के अनुसार पैमाइश की गई है। करीब दो सप्ताह में पैमाइश की फाइनल रिपोर्ट अधिकारियों के पास पहुंचेगी। जिसके बाद रोडवेज अपनी जमीन को खाली कराएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1987 में बस अड्डा बनाने के लिए राज्य परिवहन निगम ने जमीन का अधिग्रहण किया था। वर्ष 1988 में महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की आधारशिला 1988 में रखी गई थी। छह वर्ष में बस स्टैंड लगभग आठ एकड़ जमीन पर बनकर तैयार हुआ था। 1995 में तात्कालिक मुख्यमंत्री भजन लाल ने बस स्टैंड का उद्घाटन किया था। उस समय में बस अड्डे की चाहर दीवारी नहीं कराई गई। बाद में रोडवेज की जमीन को लेकर कुछ विवाद हो गया। बस अड्डे के साथ लगती जमीन पर कुछ निर्माण हो गए। यहां दस से अधिक दुकानों का निर्माण हो चुका है। इन दुकानों के आगे की जमीन पर भी वकील किरोड़ीमल ने अपना दावा करते हुए 15 जुलाई 2020 को जमीन की जेसीबी से खोदाई शुरू करा दी थी। जिसे रोडवेज के कर्मियों ने पुलिस की मदद से रूकवाया था।अब 33 साल बाद रोडवेज बस अड्डे की बुधवार को पैमाइश की गई। रोडवेज महाप्रबंधक जीएम नवीन शर्मा ने मौके पर खड़े होकर टोटल सर्वे मशीन से पैमाइश करवाई है। जिसकी रिपोर्ट 10 से 15 दिन में आने की संभावना है।
विज्ञापन

इस टीम ने कराई पैमाइश
नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा, वर्कर्स मैनेजर अमित यादव, एओ प्रवीण कुमार, गिरदावर नरेश कुमार थे। टीम ने टोटल सर्वे मशीन से पूरे बस स्टैंड परिसर की पैमाइश की। टीम ने इस पैमाइश के लिए करीब चार घंटे का समय लगाया। इस दौरान मोबाइल से वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर अवैध बनी दुकानों को थमाएंगे नोटिस
टीम ने पांच से छह दुकानें का हिस्सा बस अड्डे की जमीन पर बना हुुुआ पाया है। फाइनल रिपोर्ट के बाद रोडवेज ऐसे दुकानदारों को नोटिस थमाएगा। जिसके बाद जमीन को खाली कराया जाएगा। जमीन खाली होने के बाद रोडवेज अपनी जमीन की चारदीवारी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed