{"_id":"66a53aebf48f88eebd046d79","slug":"advocates-have-a-responsibility-to-eradicate-social-evils-borikar-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114515-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का अधिवक्ताओं का दायित्व : बोरिकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का अधिवक्ताओं का दायित्व : बोरिकर
Sat, 27 Jul 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-22 संघठन मंत्री श्रीहरि बोरिकर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते जिला इकाई के सदस्
नारनौल।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की हरियाणा प्रांत परिषद की बैठक जिला बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि अधिवक्ताओं का यह दायित्व है कि वह समाज में फैली हुई बुराइयों व आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आकर कार्य करें। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि वे प्रोफेशनल होने के साथ-साथ इमोशनल होकर भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का दायित्व समाज के प्रति अधिक हो जाता है। उत्तर क्षेत्रीय मंत्री रणवीर सिंह खरकाली ने आगामी कार्यक्रमों की योजनाओं पर चर्चा की तथा आगामी प्रदेश अधिवेशन के स्थान के बारे में भी चर्चा की।
इस दौरान अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीहरि बोरिकर, उत्तर क्षेत्रीय मंत्री रणवीर सिंह खरकाली, अधिवक्ता परिषद हरियाणा के संरक्षक सतपाल सिंगला, प्रांत अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह चौहान, प्रांत महामंत्री अशोक कुमार सिरसी, प्रांत कोषाध्यक्ष अजय शक्ति गोयल सहित हरियाणा के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं उपमंडल इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह चौहान एवं महामंत्री अशोक कुमार सिरसी ने सभी जिला इकाइयों से उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी।
नारनौल इकाई के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ और पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर भारद्वाज ने उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अधिवक्ता परिषद हरियाणा के संयोजक सतपाल सिंगला ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नारनौल इकाई के जिला महासचिव महेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद सैनी, उप प्रधान गिरीबाला यादव, मुकेश निर्मल, ललित शर्मा, अनिल शर्मा, दिवाकर शर्मा, अनिल भारद्वाज, मांगेराम सैनी, भास्कर सैनी, कपिल हरित, कृष्ण कुमार सैनी, मोहित भारद्वाज, मुकेश रावल, श्याम शुक्ला, विकास गोयल, दुर्गाप्रसाद शर्मा महेन्द्रगढ़, ममता यादव कनीना, संदीप यादव, कमल कांत गौड, रेखा यादव आदि उपस्थित थे।