कनीना। कनीना नगर के वार्ड नंबर 8 निवासी अधिवक्ता धीरज सिंह को जिला महेंद्रगढ़ का एमिनेंट पर्सन नियुक्त किए जाने पर नगरवासियों ने अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। धीरज सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से धीरज सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पूजा, दीपक चौधरी, नरेंद्र फौजी, मास्टर जय सिंह, राकेश कुमार, मुकेश नंबरदार, देशराज, चांदराम नंबरदार, हेड मास्टर डीघराम, धर्मपाल जेई, सत्यवान, सतबीर सिंह, अशोक कुमार, और इंजीनियर देवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।