{"_id":"6a0b5324a37ca6b76501db56","slug":"admissions-for-4620-seats-across-five-government-colleges-wait-for-merit-list-begins-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126588-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पांच सरकारी कॉलेजों की 4620 सीटों पर दाखिले, मेरिट लिस्ट का इंतजार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पांच सरकारी कॉलेजों की 4620 सीटों पर दाखिले, मेरिट लिस्ट का इंतजार शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन आवेदनों की जांच करते दाखिला नोडल अधिकारी गगनदीप
महेंद्रगढ़। जिले के पांच सरकारी कॉलेजों इस बार कुल 4620 सीटों पर दाखिले होने हैं। हालांकि, अभी तक करीब 303 विद्यार्थियों ने ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है लेकिन रिजल्ट आने के बाद यह संख्या लगातार बढ़ने की उम्मीद है।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क बना दिए हैं जहां बच्चों को ऑनलाइन आवेदन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दाखिले प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। जो छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं वे सीधे कॉलेज पहुंचकर मदद ले रहे हैं।
दाखिला नोडल अधिकारी गगनदीप यादव ने कहा कि यूजी में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट 10 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित छात्रों को तय समय सीमा में फीस जमा कर सीट पक्की करनी होगी। अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी मेरिट लिस्ट 16 जून और तीसरी मेरिट लिस्ट 24 जून को जारी की जाएगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 जून तय की गई है।
विज्ञापन
किस कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज का नाम
सीटें
सतनाली कॉलेज
48
महेंद्रगढ़ कॉलेज
65
महिला कॉलेज
60
उन्हानी कन्या कॉलेज
60
कनीना कॉलेज
70
फिजिकल एजुकेशन (नया कोर्स) 30
वर्जन:
विद्यार्थियों को आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करने चाहिए ताकि मेरिट सूची जारी होने के समय किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसके अलावा विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह महाविद्यालय में आकर जानकारी ले सकता है। -विजय कुमार यादव, प्राचार्य, महाविद्यालय, महेंद्रगढ़