{"_id":"665b6f3a2607abd9000326c4","slug":"admission-will-be-done-on-1680-seats-in-two-colleges-of-kanina-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109807-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के दो कॉलेजों में 1680 सीटों पर होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के दो कॉलेजों में 1680 सीटों पर होगा दाखिला
Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़/कनीना। यूजी कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी होने के बाद कनीना स्थित राजकीय महाविद्यालय व राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में दाखिले की तैयारी शुरू कर दी गई है। दोनों महाविद्यालयों में 7 कोर्सों के लिए कुल 1680 सीटों पर दाखिला होना है। इस बार दाखिला प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा।
आवेदन के समय विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के निदान को लेकर दोनों महाविद्यालय में दो-दो हेल्प डेस्क बनाई गई है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 3 जून से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर महाविद्यालय की हेल्प डेस्क से सहयोग लिया जा सकता है।
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी की नोडल अधिकारी कविता ने बताया महाविद्यालय की 2018 में स्थापना की गई थी। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्टाफ, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास रूम, एनएसएस, प्लेसमेंट सेल, महिला सेल, खेल ग्राउंड, ओटोरियम, सेमिनार हॉल सहित अन्य सुविधाओं से लैस है। महाविद्यालय में 13 टीचिंग स्टाफ है। वर्तमान में 700 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय कनीना के नोडल अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थी के लिए स्टाफ, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास रुम, एनएसएस, एसीसी, स्पोर्ट, सेमिनार, प्लेसमेंट सैल सहित अन्य सुविधाओं से लैंस हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में सीटों की स्थिति
बीए 320
बीकॉम 80
बीएससी नॉन मेडिकल 80
-- -- -- -- -- -- -- -
राजकीय महाविद्यालय कनीना में सीटों की स्थिति
बीए 640
बीकॉम 160
बीएससी मेडिकल 80
बीएसी नॉन मेडिकल 320
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला का शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान कोई समस्या न आए इसके लिए महाविद्यालय में दो हेल्प डेस्क बनाई गई है। महाविद्यालय में सांइस लैब, स्टाफ, स्पोर्ट, एनएसएस, स्मार्ट क्लास रूम, प्लेसमैंट सहित अन्य सुविधाएं है।- विक्रम सिंह, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी