{"_id":"6a076836900aa23fc10f2512","slug":"admission-process-picks-up-pace-at-chhilar-college-race-for-320-seats-underway-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139969-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छिलरों कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तेज, 320 सीटों पर दाखिले की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छिलरों कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तेज, 320 सीटों पर दाखिले की दौड़
विज्ञापन
फोटो 23 आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजकीय महाविद्यालय छिलरों।संवाद
निजामपुर। राजकीय महाविद्यालय छिलरों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में 320 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप यादव ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा अनुशासित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
महाविद्यालय में बीए की 160 सीटें, बीकॉम की 80 सीटें, बीएससी लाइफ साइंस की 40 सीटें तथा बीएससी फिजिकल साइंस की 40 सीटें उपलब्ध हैं। इस प्रकार कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में कुल 320 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
एडमिशन नोडल ऑफिसर डॉ. सीमा प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को तीनों संकायों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।