फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ADGP inspected Mahendragarh police stations

Mahendragarh-Narnaul News: एडीजीपी ने महेंद्रगढ़ थानों का किया निरीक्षण

Tue, 25 Apr 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
ADGP inspected Mahendragarh police stations
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी रेंज एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने सोमवार को थाना सदर महेंद्रगढ़ और थाना शहर महेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया। पुलिस जवानों ने सम्मान स्वरूप उन्हें सलामी दी। एडीजीपी ने थाने के भवन समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता की। एसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी रणबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजीपी ने सबसे पहले थाने के भवन, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीजीपी मैस और बैरक में भी पहुंचे और उन्होंने हवालात का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना के भवन, थाना के रजिस्टर, मालखाने में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। अधिकारियों को साइबर क्राइम, नशा तस्करी, जुआ व सट्टा और अवैध हथियार रखने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा बेचने व उनका संरक्षण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हर व्यक्ति को अपने गांव, गली, मोहल्ले से नशे को समाप्त करने की जिम्मेदारी लेनी होगी, तभी हम नशे को जड़ मूल से समाप्त कर सकते हैं। परिजन अपने बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा उन्हें नशे से दूर रहने तथा बेहतर प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करें। रेवाड़ी पुलिस रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ एम रवि किरण ने कहा है कि सेवा सुरक्षा सहयोग के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए पुलिस आम जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास कर रही है और इस मुहिम में काफी हद तक कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि समाज को सुरक्षित और सुंदर बनाना हम सबका साझा प्रयास है। आने से किसी भी नागरिक को कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। एसपी विक्रांत भूषण ने कहा कि देश में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढावा मिला है, उतनी ही तेजी से ठगी के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी है जागरूकता और सतर्कता। उन्होंने कहा कि ज्ञान के अभाव में लोग साइबर अपराध के शिकार बनते हैं और साइबर अपराधों से लोगों की सुरक्षा के लिए जागरुकता सबसे कारगर हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed