{"_id":"69692d98e10302adc00252dc","slug":"adc-inspected-development-projects-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134882-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी ने किया विकास परियोजनाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी ने किया विकास परियोजनाओं का निरीक्षण
Thu, 15 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 2विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते एडीसी तरुण पावरिया।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। हरियाणा सरकार की विकास परियोजनाओं को पारदर्शिता के साथ समय से पूरा कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने वीरवार को जिला योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
एडीसी ने नगर परिषद नारनौल, नगरपालिका महेंद्रगढ़ और खंड नारनौल, महेंद्रगढ़ और सिहमा का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति जांच की। जहां कार्यों में कोई तकनीकी त्रुटि या कमी नजर आई, उन्होंने संबंधित एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता को उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से साइन-बोर्ड लगाया जाएं जिस पर योजना का नाम स्पष्ट रूप से अंकित हो। ताकि जनमानस को विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
इस दौरान जिला योजना अधिकारी शीलक राम, संबंधित अभियंता और ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद ग्रामवासियों ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया। अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।