फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Action will be taken against those who indulge in violence in Hanuman temple: SP

हनुमान मंदिर में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई ः एसपी

Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who indulge in violence in Hanuman temple: SP
जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिया है कि खालड़ा स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेकने व प्रसाद चढ़ाने के नाम पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार की आपराधिक प्रवृत्ति की हरकत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। धार्मिक स्थल पर हुड़दंग मचाने वाले और अभद्र व्यवहार करने वालों के वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए हैं कि हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने, माथा टेकने के नाम पर हुड़दंग करने वाले और महिलाओं को छेड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार व शनिवार को युवक डीजे के साथ दौड़ लगाते हुए मंदिर में आते हैं। इस दौरान मंदिर में हुड़दंग मचाते हैं। मंदिर क्षेत्र में युवक दौड़ते हुए जान-बूझकर महिलाओं के बीच में घुसकर कमेंट करते हैं और छेड़खानी करते हैं। इस प्रकार के आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 24 फरवरी को ट्रैफिक पुलिस द्वारा खालड़ा हनुमान मंदिर में हुड़दंग मचाने वाले व धार्मिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने वालों के वाहनों को जब्त किया गया। इसमें तीन डीजे व 12 मोटरसाइकिलों शामिल हैं। धार्मिक स्थल पर डीजे बजाने वाले, हुड़दंग करने वाले और छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसलिए मंदिर में शांति के साथ आएं और शांति बनाए रखें। परिजनों से अनुरोध हैं कि अपने बच्चों को समझाएं कि आपराधिक प्रवृत्ति की हरकतें न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed