फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of snatching cash, sabotage arrested

मारपीट कर नकदी छीनने और गाड़ी के साथ तोड़फोड़ करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching cash, sabotage arrested
कनीना। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने गाड़ी क्षतिग्रस्त करने, मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में एक और आरोपी को उन्हानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन वासी उन्हानी के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि राजेश निवासी पड़तल ने थाना कनीना में 20 मार्च को शिकायत दर्ज कराते हुए पांच नामजद व अन्य पर उसके दोस्त व उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने मुख्य आरोपी मंजीत को वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी और डंडा बरामद किया था। वहीं अब आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में पुलिस ने एक डंडा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed