फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accused of raping a girl

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, सिपाही पर केस दर्ज

Sun, 05 Jul 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
accused of raping a girl
अटेली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उसने युवती को शादी का झांसा देकर रेवाड़ी में दुष्कर्म किया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रेवाड़ी पुलिस को केस भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती हरियाणा पुलिस में नौकरी के लिए सुबह दौड़ लगाने साल 2017 में जाती थी। पीड़िता का कहना है कि दूसरे गांव का युवक योगेश भी दौड़ लगाने के लिए आता था। इसके बाद दोनों की जान पहचान हो गई और बातचीत होने लगी। पीड़िता का कहना है कि जनवरी 2018 को किसी काम के लिए रेवाड़ी गई थी। इसी दौरान आरोपी योगेश उर्फ सोनू का फोन आया और पूछा कहां हो। इसके बाद आरोपी रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास बुलाया और उसे एक होटल में ले गया। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब उसकी रिश्ता होने जा रहा है तो आरोपी तोड़ने की धमकी दे रहा है। महिला थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी योगेश पर रेप समेत अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला रेवाड़ी का होने के कारण आगे की जांच रेवाड़ी पुलिस करेगी। आरोपी हरियाणा पुलिस में सिपाही है और फरीदाबाद में तैनात है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
विज्ञापन

12वीं की छात्रा से अश्लील बातचीत करने पर, युवक समेत दो पर केस दर्ज
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 12वीं की छात्रा बताया कि सहेली के गांव का एक युवक उसे मोबाइल पर अश्लील बातें करता है। मना करने पर भी आरोपी परेशान कर रहा है। पुलिस ने सहेली व युवक पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता (17) एक निजी स्कूल में 12वीं की परीक्षा दी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल में सहेली के कहने पर फेसबुक आईडी बनाई थी। बाद में सहेली ने फेसबुक आईडी का पासवर्ड मांग लिया। सहेली ने यह जानकारी अपने गांव के एक युवक को दे दी। आरोपी फेसबुक पर चैटिंग करने लगा। इसकी हरकतों से तंग आकर उसके मोबाइल को ब्लॉक कर दिया। पीड़िता का कहना है अप्रैल में ही टूर गया था। उसी दौरान सहेली ने उसकी नहाते हुए की अश्लील वीडियो व पिक्चर ले ली। बाद में आरोपी को अश्लील पिक्चर और वीडियो दे दिया। इसके बाद आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। मामला सामने आने पर परिजनों ने युवक को ऐसा न करने को कहा। इस पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों से बदसलूकी की। थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता व उसकी सहेली नाबालिग हैं। आरोपी सहेली के गांव का और युवक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed