फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of murder by poisoning alcohol, case filed against two

शराब में जहर देकर हत्या का आरोप, दो के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 04 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder by poisoning alcohol, case filed against two
गांव कुराहवटा निवासी पॉलीटेक्निक के एक स्टूडेंट ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के दो लोगों ने उसके पिता को शराब में जहर डालकर उनके पिता को पिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव कुराहवटा निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके पिता भगवाना राम मिस्त्री का काम करते हैं। वीरवार 3 दिसंबर को शाम करीब छह बजे उनके गांव का ही निवासी हनुमान उर्फ आडवानी उनके घर आया था। हनुमान मेरे पिता से मेरा हिसाब को लेकर विवाद कर रहा था। मेरे पिता बोले तुम्हारे साथ कोई हिसाब किताब नहीं है। मैंने जहां काम किया था उससे मेरा हिसाब किताब है।
विज्ञापन

बाद में हनुमान अपने घर चला गया। शुक्रवार को हनुमान दोबारा से हमारे घर आया। मालड़ा में हिसाब किताब करने के लिए चलने की बात कह कर मेरे पिता को अपनी बाइक पर बैैठाकर ले गया। जब मेरे पिता नहीं लौटे तो करीब डेढ़ घंटे बाद अपने पिता को फोन किया। मेरे पिता ने फोन नहीं उठाया। मैंने अपने चाचा राजबीर को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। चाचा राजबीर ने फोन किया तो मेरे पिता भगवाना राम ने कहा कि मैं फोन तब उठाऊं जब मुझे कोई फोन उठाने दे, इतना कहने के बाद फोन काट गया। कुछ देर बार मेरे चाचा के पास मेरे पिता का फोन आया कि मैं यहां सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में पड़ा हूं। मुझे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया है। मेरे हाथ पैर काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अपने चाचा राजबीर, मौसेरे भाई सुनील के साथ सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो मेरे पिता दीवार के साथ बेहोशी ही हालत में मिले। हम तीनों ने उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हम उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुुंचे। जहां मेरे पिता ने बताया कि हनुमान उर्फ आडवानी तथा सत्तू ने मुझे जहरीला पदार्थ शराब में मिलाकर पिलाया है। इसके बाद मेरे पिता ने दम तोड़ दिया।
कार्यवाहक एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर हनुुमान तथा सत्तू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed