फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused caught with 300 grams of ganja

Mahendragarh-Narnaul News: 300 ग्राम गांजे सहित आरोपी काबू

Wed, 31 Jan 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 31 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with 300 grams of ganja
कनीना। महेंद्रगढ़ सीआईए व कनीना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कनीना पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव दौंगड़ा जाट निवासी जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कनीना सदर थाना पुलिस की टीम रात्रि गश्त के दौरान गांव भालखी नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी मुखबिर ने सूचना दी की गांव दौंगड़ा जाट निवासी जोगिंद्र सिंह जो गांजा बेचने का काम करता है। वह अपनी चाय की दुकान के नजदीक दौंगड़ा जाट बस स्टैंड के सामने काली पन्नी प्लास्टिक में गांजा पत्ती लिए हुए किसी के इंतजार में है। सूचना पर महेंद्रगढ़ सीआईए पुलिस टीम ने बताएं स्थान पर पहुंच कर देखा तो वहां एक युवक चाय की दुकान के सामने बैठा दिखाई दिया। काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जोगेंद्र निवासी दौंगड़ा जाट बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ विक्रांत यादव के सामने जोगिंद्र की तलाशी ली, उसके हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की थैली से 300 ग्राम गांजा हुआ। गांजा पत्ती के बारे में आरोपी से लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई लाइसेंस परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed