{"_id":"6641617818a6e4c754023654","slug":"accused-arrested-in-vehicle-theft-case-bike-also-recovered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112262-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुलोठ अहीर निवासी पवन के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को नंगली मोड़ अटेली से गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता राजपुरा निवासी महेंद्र सिंह ने थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने रिश्तेदार की बाइक मांग कर चलाने के लिए लाया था। उसने अपनी बाइक को अपने मकान के गेट के सामने खड़ा किया था। बाहर आकर देखा तो उसकी बाइक को कोई अज्ञात चोरी करके ले गया। मामले में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे बाइक बरामद कर ली है।