{"_id":"66562a7ecea8b800f10a6907","slug":"accused-arrested-in-case-of-fraud-with-battery-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112694-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बैटरी लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बैटरी लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 May 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में बैटरी लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकोदा निवासी लालवीर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया और न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता लगा है आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। महेंद्रगढ़ में सीमेंट के कट्टे लेकर धोखाधड़ी करने के मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
शिकायतकर्ता मनमोहन ने पुलिस शिकायत बताया कि उसकी दुकान बोहरा एंड कंपनी लोहा मंडी नारनौल में है। 7 जनवरी को उसके पास फोन आया कि डॉ. अनिल बात कर रहा है और उसे तीन बैटरी की आवश्यकता है। उसने कहा कि आपको चेक दे देता हूं। उसके बाद फोन आया और कहा कि एक टेंपो भेज रहा, आप उसमें तीन बैटरी रखवा देना और चेक ले लेना। थोड़ी देर बाद टेंपो आया और चेक देकर बैटरी ले गया। फिर लगभग 3 बजे सेल्स वाले लड़के को फोन आया कि महेंद्रगढ़ किसी दुकानदार के पास किसी कस्टमर को फोन आया और 6000 में नई बैटरी देने की बात कह रहा है। दुकानदार ने कस्टमर के पास से बैटरी की फोटो मंगाकर सीरियल नंबर देखा तो वही बैटरी मिली जो उनकी दुकान से गई थी। शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उसने टेंपो वाले से पूछा कि बैटरी कहां उतारी थी। टेंपो चालक ने बताया कि उसने बैटरी गाड़ी में रखवाई थी और वह गाड़ी रखकर तुरंत गाड़ी लेकर चला गया, टेंपो का किराया भी नहीं दिया।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने टेंपो चालक के बताए गए गाड़ी के नंबरों से पता लगाया। बैंक से चेक का पता करने पर बैंक के कर्मचारी ने कहा कि खाते में पैसा नही है और खाता एक्टिव भी नहीं है। शिकायतकर्ता ने थाना शहर नारनौल में इसकी शिकायत दी, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।