{"_id":"660a19cb366fe78cd209e756","slug":"accused-arrested-for-supplying-illegal-weapons-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110886-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विक्रम निवासी अमरपुरा नयागांव थाना पनियाला राजस्थान के रूप में हुई है। जिसके बाद रविवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए ने बुढवाल निवासी रणसिंह को अवैध हथियार के साथ गांव मांदी बाइपास हाइवे पुल के नीचे से 18 मार्च को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया था। आरोपी से पूछताछ में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हिम्मत वासी हसनपुरा थाना पनियाला राजस्थान के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी हिम्मत से पूछताछ में पता लगाया कि विक्रम निवासी अमरपुरा नयागांव थाना पनियाला राजस्थान ने उसे अवैध हथियार दिया था। पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी तरफ 19 मार्च को सचिन वासी मोहल्ला सलामपुर नारनौल को अवैध हथियार के साथ छोटा बड़ा तालाब नारनौल के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया था। पुलिस ने पूछताछ में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।