फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested for duping a person of Rs 2.73 lakh by threatening to make his pornographic video viral

Mahendragarh-Narnaul News: अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर 2.73 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping a person of Rs 2.73 lakh by threatening to make his pornographic video viral
नारनौल।
विज्ञापन



नारनौल क्षेत्र के एक व्यक्ति को अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर 2.73 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेवात के फिरोजपुर झिरका थाना के गांव पाठखोरी के सफिक खान के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से 2 लाख रुपये बरामद किए है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस शिकायत में पीड़ित ने बताया कि रात के समय वह अपने बाग में चारपाई पर सोया हुआ था। उसके पास रात करीब 11 बजे वाट्सअप पर एक अंजान नंबर से वीडियो कॉल आई। इसमे एक लड़की निर्वस्त्र अवस्था में अश्लील हरकतें कर रही थी। उसके बाद अगले दिन 20 जून को सुबह 11 बजे उसके पास व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल आई और सामने वाले व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया। उसने कहा कि तुम्हारी वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग मेरे पास आई है। इसमें तुम एक लड़की के साथ निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल कर रहे हो और व्हाट्सएप पर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी। उससे कहा गया कि तुम्हारे पास एक दूसरे नंबर से फोन आएगा, इससे बात कर सोशल मीडिया से अपना वीडियो हटवा लेना। थोड़ी देर बाद उसके पास फोन आया कि अगर तुम्हें अपनी वीडियो कॉल सोशल मीडिया से हटवानी है तो 91,000 रुपये खाते में भेजने होंगे। उसके बाद शिकायतकर्ता ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर से फोन आया और 1.82 रुपये ओर वीडियो हटाने के लिए मांगे। फिर शिकायतकर्ता ने 1.82 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed