फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested for cheating money in the name of building a house

Mahendragarh-Narnaul News: मकान बनाने के नाम पर रुपये ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating money in the name of building a house
फोटो संख्या:62- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। ठगी के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस ने एक कंसट्रक्शन कंपनी के संचालक को 18 दिसंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान जसबीर मनोहर कॉलोनी, पटेल नगर कैंप हिसार हाल आबाद तुगलकाबाद एक्सटेंशन गली नंबर 4 नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मकान बनाने के नाम पर ठगी करता था।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह निवासी सुंदरह, अनिल कुमार निवासी सुंदरह, प्रदीप निवासी चितलांग, ओमप्रकाश निवासी मांडोला, पवन कुमार निवासी सुंदरह, जितेंद्र निवासी देवास, कृष्ण कुमार निवासी देवास, पवन निवासी देवास, सूरज निवासी बालोद, जगदीश चंद्र निवासी गोच्छी बेरी झज्जर, विनोद कुमार निवासी करनाल, सुधीर निवासी गोमला और महेंद्र निवासी भोजावास ने कंपनी के संचालक जसबीर सिंह गोविंद पूरी कालकाजी दक्षिण दिल्ली द्वारा ठगने की थाना शहर महेंद्रगढ़ में 28 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि पैसे लेकर कुछ मकानों की नींव, डोर फ्रेम, डीपीसी काम किया गया था। इसके बाद आरोपी ने कोई काम नहीं कराया। आरोपी काम छोड़ देता था। आरोपी कोर्ट से इकरारनामा तैयार कर मकान बनाने के लिए पैसे पहले ले लेता था। 13 लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed