फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accident happened due to gas cylinder leak in Mahendragarh, four people of same family died

जिंदगी की जंग हारा परिवार: महेंद्रगढ़ में गैस सिलिंडर लीक होने से हुआ था हादसा, दंपती सहित दो बच्चों की मौत

Sun, 23 Jun 2024 01:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 23 Jun 2024 01:57 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में गैस सिलेंडर लीक होने से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर चारों की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
Accident happened due to gas cylinder leak in Mahendragarh, four people of same family died
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव बास खुडाना की ढाणी खड़गवान मैं जैसे ही एक साथ चार शव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव की गलियों में सन्नाटा छाया हुआ था। रविवार दोपहर एक बजे गांव के बस स्टैंड पर एंबुलेंस के माध्यम से शव पहुंचे तो पूरे गांव में सूचना आज की तरह फैल गई।

विज्ञापन


बता दें कि गत बुधवार को गैस सिलेंडर लीक होने से 42 वर्षीय बिजेंद्र, 40 वर्षीय मंजू पत्नी बिजेंद्र, 14 वर्षीय रोहित पुत्र बिजेंद्र व 12 वर्षीय चंचल पुत्री बिजेंद्र गैस सिलेंडर लीक होने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर चारों की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार सुबह पांच बिजेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता से दो घंटे बाद करीब 7 बजे 14 वर्षीय रोहित ने भी दम तोड़ दिया। रोहित के बाद बिजेंद्र की पत्नी मंजू ने भी उपचार के दौरान ही अंतिम सांस ली। जबकि बेटी चंचल आईसीयू में जिंदगी की जंग हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों शव गांव पहुंचते ही गांव में चारों तरफ चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। शव पहुंचने की सूचना के बाद आसपास के दर्जन भर गांव से लोग भी बास खुडाना पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed