{"_id":"6887c90b94df84c18a0b9e0d","slug":"a-young-man-who-came-to-take-the-cet-exam-died-of-a-silent-attack-narnol-news-c-196-1-nnl1003-127718-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी की परीक्षा देने आए युवक की साइलेंट अटैक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी की परीक्षा देने आए युवक की साइलेंट अटैक मौत
विज्ञापन
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव सुराना स्थित आरपीएस स्कूल केंद्र पर सीईटी देने आए एक 18 साल के युवक की साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई। युवक भिवानी जिले का रहने वाला था। यहां पेपर देने के बाद जैसे ही वह सेंटर से निकला तो उसने अचानक दम तोड़ दिया। भिवानी जिले के खरक कलां गांव निवासी 18 वर्षीय पारस नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित सुराना गांव में बने आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेपर देने के लिए आया था। उसका पेपर शाम की पाली में था।
जैसे ही वह टेस्ट देकर निकला तो उसे साइलेंट हार्ट अटैक आ गया। इससे वह रास्ते में ही गिर गया। उसके गिरते ही उसके साथ आए भाई अनीश ने उसको संभाला। उसने अन्य लोगों की मदद से अपने भाई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने पारस को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इस बारे में मृतक पारस के चाचा अलकेश ने बताया कि पारस के दिल में छेद था। उसका उपचार भी चल रहा था। वह पढ़ाई में होशियार था। पहली बार ही वह सीईटी की परीक्षा देने के लिए बाहर आया था, हो सकता है वह परीक्षा देकर घबरा गया हो तथा गर्मी की वजह से उसको साइलेंट हार्ट अटैक आ गया हो। उन्हाेंने बताया कि उसका सोमवार को अंतिम संस्कार गांव खरक कलां में किया गया।