{"_id":"68949514956149d954086b9e","slug":"a-young-man-set-himself-on-fire-in-mahendragarh-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जमीन पर कब्जा कार्रवाई के दौरान युवक ने लगाई खुद को आग, 80 प्रतिशत झुलसा, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जमीन पर कब्जा कार्रवाई के दौरान युवक ने लगाई खुद को आग, 80 प्रतिशत झुलसा, पीजीआई रेफर
Thu, 07 Aug 2025 05:29 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:29 PM IST
सार
गांव बासड़ी में गुरुवार को पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गई टीम के सामने ही युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक 85 प्रतिशत जल गया है जिसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बासड़ी में गुरुवार को पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गई टीम के सामने ही युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने अपने ऊपर ज्वलशील पदार्थ डालकर आग लाग ली जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय वहां मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और संजय को झुलसी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। खुद को आग लगाने वाले युवक की पहचान संजय कुमार निवासी बासड़ी के तौर में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव की करीब आठ एकड़ पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ सतनाली स्वाति अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम में पटवारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
इसी दौरान विरोध स्वरूप संजय कुमार ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गांव के सरपंच प्रमोद ने बताया कि करीब 8 एकड़ पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले में कब्जा धारकों को नियम अनुसार कई बार नोटिस दिए गए थे। नोटिस के बाद ही प्रशासन की टीम आज मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। दुर्भाग्यवश उसी दौरान यह दुखद घटना घट गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन