फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A young man died after being hit by a bull in Kalanaur, an elderly woman was seriously injured, and another man suffered a broken arm.

Mahendragarh-Narnaul News: कलानौर में सांड़ की टक्कर से युवक की मौत, बुजुर्ग महिला गंभीर, व्यक्ति का हाथ तोड़ा

Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a bull in Kalanaur, an elderly woman was seriously injured, and another man suffered a broken arm.
48-कलानौर में व्य​​क्ति को टक्कर मारता सांड।
कलानौर। कस्बे में एक सांड़ ने दिनभर उत्पात मचाए रखा। सुबह एक व्यक्ति का टक्कर मारकर हाथ तोड़ दिया। दोपहर वार्ड चार में बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर गंभीर तौर पर घायल कर दिया। दोपहर बाद वार्ड सात में एक युवक की सांड़ की टक्कर से मौत हो गई। बेकाबू सांड़ को नगरपालिका की टीम आठ घंटे की जद्दोजहद के बाद काबू कर सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदीना निवासी अनिल लंबे समय से अपने भाई के पास कलानौर के वार्ड सात में रहता था। दोपहर बाद करीब ढाई बजे अनिल कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहा था। थोड़ी देर बाद उठकर गली में चलने लगा तो सामने से सांड़ आ गया। उसने जोरदार टक्कर मारकर अनिल को गिरा दिया।
विज्ञापन

कुर्सी आगे करके अनिल ने बचने का प्रयास किया लेकिन सांड़ की सीधी टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग शोर मचाने पर एकत्रित हुए और सांड़ को भगाया। उसे तत्काल पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बुजुर्ग महिला को भी मारी टक्कर, पड़ोसियों ने बचाई जान
वार्ड चार निवासी अशोक चुघ ने बताया कि बुजुर्ग महिला लाजवंती गली से गुजर रही थी। इसी बीच कुत्ते सांड़ के पीछे लगे थे। गली के मोड़ पर अचानक बुजुर्ग महिला सामने आ गई। सांड़ ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। महिला के गिरने के बाद भी सांड़ पीछे नहीं हटा। पड़ोसियों ने एकत्रित होकर सांड को लाठी व डंडे मारकर भगाया। उसकी तीन जगह से हड्डी टूटी मिली।
बाक्स
सुबह तोड़ा था युवक का हाथ
सुबह करीब 10 बजे कस्बा निवासी रामकिशन सड़क से गुजर रहे थे। अचानक सामने आए सांड़ ने टक्कर मार दी। इसमें उसके हाथ की हड्डी टूट गई। उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
वर्जन
कस्बे में सड़कों व गलियों में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। नपा की तरफ से कई बार पकड़ने का अभियान चलाया गया। आवारा सांड को भी पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया है जहां उसे अलग रखा गया है। साथ ही कस्बे में लगातार आवारा पशुओं को पकड़ा जाएगा। -विनय कुमार, सचिव नगर पालिका कलानौर

वर्जन
जैसे ही सांड़ के हमले की सूचना मिली उसे पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई थी। शाम को पकड़ कर पंचायती गोशाला में छोड़ दिया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए आवारा पशुओं पर शिकंजा कसा जाएगा। -निर्मला देवी, चेयरपर्सन नगर पालिका

48-कलानौर में व्यक्ति को टक्कर मारता सांड।

48-कलानौर में व्यक्ति को टक्कर मारता सांड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed