फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A student was beaten up in a bus, police took the vehicle full of students to the police station

Mahendragarh-Narnaul News: बस में छात्र को पीटा, विद्यार्थियों से भरी गाड़ी थाने ले गई पुलिस

Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A student was beaten up in a bus, police took the vehicle full of students to the police station
फोटो संख्या:58- महेंद्रगढ़ सदर थाने के बाहर खड़ी पुलिस द्वारा लाई गई सूरज स्कूल की बस---स्त्रोत
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के गांव खेड़की में एक निजी स्कूल बस में चढ़कर एक छात्र के पिता ने 12वीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। स्कूल प्रबंधन से इस मामले में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन काट दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पीड़ित छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों से भरी बस को सदर थाना महेंद्रगढ़ लेकर गई। छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं स्कूल प्रबंधन भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस स्कूल बस को थाने ले गई, जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थी भी सवार थे। पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल काठा निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि उसका बेटा महेंद्रगढ़ के सूरज स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार सुबह लगभग 6 बजे बेटा स्कूल बस में सवार होकर स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 6:30 बजे उसके बेटे मोहित का उसके पास फोन आया कि गांव खेड़की के एक छात्र के पिता ने उसके साथ बस के अंदर मारपीट की है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही स्कूल निदेशक संदीप यादव को इस मामले से अवगत कराया गया।

सज्जन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में ही बच्चों की आपस में कोई बात हो गई थी, लेकिन उसमें उसका बेटा मोहित शामिल नहीं था। उसी को लेकर शनिवार को गांव खेड़की के एक छात्र के पिता ने बस के अंदर चढ़कर उसके बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। उसने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
सज्जन सिंह ने बताया कि स्कूल निदेशक संदीप से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद स्कूल के अध्यापक वहां अवश्य पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed