{"_id":"6959825576ba5a16ca00acb5","slug":"a-protest-will-be-held-on-the-6th-against-the-atrocities-committed-against-hindus-in-bangladesh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122966-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 6 को धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 6 को धरना
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- गांव भोजावास में धरना प्रदर्शन का निमंत्रण पत्र सौंपते प्रजा भलाई संगठन के नेत
कनीना। बांग्लादेश में हिंदुओं की कथित हत्याओं व उन पर हो रहे अत्याचारों को लेकर क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। इन्हीं घटनाओं के विरोध में छह जनवरी को एसडीएम कार्यालय कनीना के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे।
प्रजा भलाई संगठन के नेता एवं समाजसेवी अतरलाल ने भोजावास, सुंदरह, कोका, गुढ़ा व कैमला गांवों में लोगों को धरना प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह समय बांग्लादेश में अत्याचार सह रहे हिंदुओं के साथ एकजुटता प्रकट करने का है।
उन्होंने लोगों से सामूहिक प्रयास कर पीड़ित हिंदुओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। अत्तरलाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को अपनापन और सुरक्षा का एहसास कराना प्रत्येक भारतवासी का नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि वहां हो रही हिंसा एवं अत्याचारों के लिए बांग्लादेश सरकार जिम्मेदार है और सरकार की ओर से असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि केंद्र सरकार स्तर पर बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस एवं सार्थक कदम उठाए जाएं।
उन्होंने बताया कि छह जनवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर इलाके के लोगों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर सुभाष यादव, दानसिंह प्रजापत, भागसिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, राजबीर मौजूद रहे।