{"_id":"675f1b8dde9a57930602e55a","slug":"a-persons-actions-are-his-identity-dr-cs-verma-narnol-news-c-196-1-mgh1001-119228-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति का कर्म ही उसकी पहचान : डॉ. सीएस वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति का कर्म ही उसकी पहचान : डॉ. सीएस वर्मा
Sun, 15 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06कार्यक्रम के दौरान स्टाफ के साथ एनएसएस के विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
मंडी अटेली। व्यक्ति का कर्म ही उसकी पहचान होती है। जो व्यक्ति दूसरों की मदद करता है, वही व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है। इसलिए निस्वार्थ भाव से अपना कार्य करना चाहिए। यह बातें सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा ने पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित एनएसएस शिविर में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी उमलेश कुमारी ने की, जबकि मंच का संचालन छात्रा याशिका ने किया।
शिविर के दौरान एनएसएस कैडेट्स ने विद्यालय प्रांगण की सफाई की। वहीं रैली के माध्यम से स्वच्छता व नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया। एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते हुए डॉ. सीएस वर्मा ने कहा कि सेवा कार्य जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो हम अपने जीवन को अर्थपूर्ण बनाते हैं और अपने समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करते हैं।
एनएसएस अधिकारी उमलेश कुमारी ने कहा कि छात्र जीवन में सेवा कार्यों का बहुत महत्व है। सेवा कार्य छात्रों को न केवल समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी विकसित करने में मदद करते हैं। रैली में छात्राओं ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से सामाजिक दायित्वों के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने एनएसएस के कार्यों और उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। जागरूकता रैली में स्वयं सेवकों सहित पूर्व नपा चेयरमैन संजय गोयल, पर्यावरण प्रहरी सुरेश सैनी तथा स्टेट अवॉर्डी दीपक शर्मा आदि ने भाग लिया।