फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A pack of stray dogs attacks two-wheelers

Mahendragarh-Narnaul News: दो पहिया वाहनों पर टूट पड़ता है आवारा कुत्तों का झुंड

Sun, 09 Nov 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A pack of stray dogs attacks two-wheelers
फोटो नंबर-34नारनौल में बीकेएन कॉलेज के पास सड़क पर बैठा बेसहारा गोवंश। संवाद
नारनौल। शहर और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों, बंदरों और बेसहारा गोवंश की बढ़ती संख्या से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इनके कारण सड़कों पर हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश गांवों में आवारा कुत्तों का झुंड खुलेआम घूमते देखा जा सकता है। वहीं शहर में आवारा पशु, कुत्तों व बंदरों के आतंक ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों के झुंड विशेषकर दो पहिया वाहन चालकों का पीछा करते हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है। शहर के आजाद चौक, सब्जी मंडी, महावीर मार्ग, पुरानी मंडी, खड़खड़ी, आजाद चौक, पुरानी कचहरी, संघीवाड़ा और रामकरण दास कॉलोनी जैसे इलाकों में आवारा कुत्तों व आवारा पशुओं सहित बंदरों की भरमार है। राहगीरों को यहां रोजाना इनसे जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद से बार-बार आवारा कुत्तों व बंदरों को पकड़ने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। परिषद द्वारा अभी तक इस कार्य के लिए टेंडर जारी नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। पिछले कुछ महीनों में कई घटनाएं सामने आई हैं। जुलाई में पुरानी मंडी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया था। ऐसे कई हादसे आए दिन घटित हो रही है।
मोहल्ला रावका में बंदर के हमले से एक महिला की मौत हो चुकी है और मोहल्ला संघीवाड़ा व मुख्य बाजार आजाद चौक में आवारा पशुओं ने कई लोगों को अब तक घायल कर दिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे लोगों को उम्मीद जगी है कि नगर परिषद अब इस दिशा में तेजी दिखाएगी और शहर को इन समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी।

----
रात में सड़क से आवागमन करते समय कुत्ते बाइक के पीछे दौड़ते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।-नरेश मित्तल, पुरानी सराय
---------
आवारा कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। नगर परिषद से पकड़ने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन समस्या जस की तस है।
राजू शर्मा, मोहल्ला कोलियान
---------
घर के बाहर खेलते बच्चों पर आवारा कुत्ते कई बार हमला कर देते हैं। इस कारण अनहोनी का खतरा बना रहता है।-विनीत कुमार, मोहल्ला-रामकरण दास कॉलोनी
---------
सब्जी मंडी में आवारा कुत्ते व बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उम्मीद जगी है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।-लक्ष्मण, व्यापारी, सब्जी मंडी

वर्जन
बेसहारा गोवंश को पकड़ने का टेंडर छोड़ा है। वहीं कुत्तों व बंदरों को पकड़ने का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा।
विकास, जेई, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed