फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A morning procession was taken out from Shiv Kund to Dhosi Dham.

Mahendragarh-Narnaul News: शिव कुंड से ढोसी धाम तक निकली प्रभात फेरी

Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A morning procession was taken out from Shiv Kund to Dhosi Dham.
फोटो नंबर-02​​शिवकुंड से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट ने रविवार को शिव कुंड से ढोसी धाम तक प्रभात फेरी निकाली। इसमें कई श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव व उत्साह से भाग लिया। यजमान सुरेंद्र चौधरी उर्फ पम्मी व शिव कुंड ग्रुप के सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ढोसी धाम के प्रवेश द्वार पर युगल सरकार व निशान पूजन के साथ प्रभात फेरी शुरू हुई। ढोल, मृदंग व मंजीरों की धुन पर श्रद्धालु राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की आरती व पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। यात्रा के समापन पर शिवकुंड में आरती हुई और श्रद्धालुओं को भोजन रूपी प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed