फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A meeting was held regarding TB-free panchayats.

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी मुक्त पंचायत को लेकर की बैठक

Sun, 04 Jan 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A meeting was held regarding TB-free panchayats.
सिहमा। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को लेकर शनिवार को सरपंचों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी डॉ. राहुल व डॉ. कृष्ण गोठवाल की ओर से की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर अजय ने बताया कि गांव स्तर पर टीबी रोगियों की पहचान समय पर जांच, उपचार की शुरुआत व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन इस अभियान की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। पंचायत स्तर पर सरपंचों से सहयोग लेकर गांवों को टीबी मुक्त घोषित करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी डॉ. राहुल ने बताया कि ग्राम पंचायतों को स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल बनाने के लिए जरूरी है कि पहले उन्हें टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्त बनाया जाए। वहीं टीबी की जांच एवं उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य अस्पतालों उपलब्ध है। ग्राम पंचायतों के सहयोग से ही टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी के लक्षण दिखने वाले मरीजों की तुरंत जांच कराएं एवं टीबी की पुष्टि होने पर बिना देरी ईलाज शुरू करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed