फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A meeting of the business board and the residents of the city was organized regarding the increasing incidents of theft.

Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ रही चोरी की वारदात को लेकर व्यापार मंडल और शहरवासियों की बैठक आयोजित

Sun, 11 Jun 2023 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
A meeting of the business board and the residents of the city was organized regarding the increasing incidents of theft.
नारनौल। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदात को लेकर रविवार को अंगूरी देवी धर्मशाला में व्यापारियों और शहरवासियों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों का लेकर रोष जताया। व्यापारियों ने पुलिस को सात दिन का समय दिया है। अगर सात दिन के अंदर सतनाली चौक पर स्थित इंनटरनेट एवं फोटो स्टेट दुकान पर हुई लूट के आरोपियों को नहीं पकड़ा तो सात दिन बाद मीटिंग कर व्यापायी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से शहर में प्रतिदिन 3 से 4 चयेरियां हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जिसके चलते चोरों के हौंसले बुलंद हैं। व् उन्होंने बताया कि 03 जून को सतनाली चौक पर स्थित इंटरनेट एंड फोटो स्टेट की दुकान पर बदमाशों ने बंदूक के दम पर 80 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस मामले में आ जातक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। तीन चार दिन पहले हनुमान मंदिर फूलचंद वाले में चोरी हुई, शास्त्री नगर में 70 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद, राजनीति से दूर रहकर संगठित होना होगा तभी बात बन सकती है। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित थाने में जाए तो उसकी सुनवाई होनी चाहिए, ये नहीं कि उसको बरगलाकर वापस भेज दिया जाएगा। अगर पीड़ित शिकायत दे रहा है तो शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कांग्रेस से सतबीर झुकिया, भाजपा नेता कंवर यादव, भाजपा युवा नेता पवन खैरवाल, बलवान फौजी, आप युवा प्रदेश अध्यक्ष आदि ने भी अपने विचार रखे। सभी नेताओं ने एकमत होकर कहा कि पार्टी बाद में है पहले उनका भाईचारा है। अगर व्यापारियों और शहरवासियों के साथ किसी प्रकार की कोई दिक्कत हुई तो वो उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन




मीटिंग की घोषणा के बाद पुलिस ने बदला थाना प्रभारी
प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने व्यापारियों की मीटिंग की घोषणा की गई तो उसके बाद पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी को बदल दिया और जांच सीआईए नारनौल को दे दी। इस मौके पर व्यापारी नेता नरेश गोयल ने कहा कि व्यापारी कमजोर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को नहीं कबाड़ी को किया गिरफ्तार
प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि दो दिन पहले मोदाश्रम स्थित नंदी गोशाला का लोहे का सामान चोरी हो गया था। एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो वहां से भागने में सफल हो गया। शनिवार को ऑटो मार्केट स्थित कबाड़ी गोदाम पर तीन गाटर व एक एंगल पड़ी हुई मिली थी। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई लेकिन उस कबाड़ी को उठा लिया। जब वह कबड़ी बहुत ईमानदार है, मीटिंग के दबाव में पुलिस खाना पूर्ति कर रही है।
यह लिया निर्णय
व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि नया थाना प्रभारी ने सात दिन का समय मांगा है। उनको हमने सात दिन का समय दे दिया है। अगर सात के अंदर पुलिस ने सतनाली चौक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारियों की दोबारा मीटिंग बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर बाजार बंद करना पड़े तो वो भी करेंगे। सभी 108 गांवों की पंचायत बुलानी पड़े तो वो भी बुलाई जाएगी।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नरेश चेयरमैन, बलदेव नांगलिया पूर्व प्रधान, हलवाई यूनियन प्रधान लक्ष्मी नारायण सैनी, किरायना एसोसिएशन प्रधान कन्हैया पंसारी, फर्नीचर एसोसिएशन प्रधान राजेश गोयल, बारबर यूनियन के प्रधान महावीर सैन, भारत विकास परिषद विश्वनाथ मिश्रा, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता, जनरल एसोसिएशन प्रधान मुकेश अग्रवाल, अनाज मंडी से धन्ना राम सेठ, बालकिशन नांगलिया,रेलवे रोड से मनोहर झुकिया,दीपक अहरोदिया,गगन सैनी, रतनलाल सोनी, नरेंद्र मैहता, भरत खुराना, कैलाश पाली, गोंविद राम सैनी, विनोद तंवर पाली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed