फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अमित शाह, योगी, सुषमा और जरनल वीके सिंह करेंगे महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में रैली

अमित शाह, योगी, सुषमा और जरनल वीके सिंह करेंगे महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में रैली

Sat, 27 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह, योगी, सुषमा और जरनल वीके सिंह करेंगे महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में रैली
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली करेंगे। फिलहाल उनकी रैली के लिए स्थान निर्धारित नहीं हुआ है। पार्टी के लोकसभा प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के लिए केंद्र से चार स्टार प्रचारक रैली करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अटेली में रैली को संबोधित करेंगे। 28 अप्रैल को जरनल वीके सिंह सतनाली, कैरु, बापोड़ा, बौंद में रैली करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में किसी एक जगह आठ मई को रैली कर सकते हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की रैली 6 मई को भिवानी में करवाई जा सकती है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली होगी, लेकिन अभी तक उनकी न तो तारीख तय हुई है और न ही स्थान तय किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जरनल वीके सिंह को छोड़कर अभी किसी की रैली की तारीख पर अंतिम मोहर नहीं लगी। पार्टी का केंद्रीय संगठन उन पर अंतिम मोहर लगाएगा, उसके बाद ही रैली के स्थान एवं समय फाइनल होंगे। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग है कि क्षेत्र में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए सन्नी देओल को भी संबोधित करने के लिए बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed