{"_id":"5c670f46bdec224c807184c3","slug":"91550257990-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद जवानों को विभिन्न स्कूलों में दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद जवानों को विभिन्न स्कूलों में दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जम्मू के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद जवानों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों व स्कूलों में श्रद्धाजंलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। गुरु द्रोणाचार्य शिक्षण संस्थान ढाणी किरारोद में सीनियर सेकेंडरी विंग के प्राचार्य रोहतास की नेतृत्व में शहीदों की आत्म की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि शहीदों की यह कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। इसका बदला लेना चाहिए। इस अवसर पर रोहतास, तेजपाल, संदीप, अंकुर, सुरेंद्र व कमल समेत अन्य लोग उपस्थित थे। छात्रों ने भारत जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीदों को याद करके उनकी आत्मा शांति के लिए मौन भी रखा। दूसरी ओर एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामबास में समस्त स्टाफ व बच्चों ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को शत शत नमन किया तथा मौन धारण। डॉक्टर शमशेर सिंह प्राचार्य ने सुबह की सभा में जब बच्चों को पुलवामा में हुई घटना के बारे में चर्चा की तो उनकी आंखें नम हो गई। इस मौके पर बच्चों ने प्रण ली कि हम बड़े होकर सेना में भर्ती होंगे तथा आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
प्रार्थना सभा में बच्चों को सुनाया शोक संदेश
नारनौल। भारती पब्लिक स्कूल में प्रात: कालीन सभा में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। वरिष्ठ अध्यापक एएल यादव ने शोक संदेश पढ़कर बच्चों को सुनाया। सभी विद्यार्थियों ने कृतज्ञता से शहीदों को नमन किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस कायरना हमले की निंदा की तथा कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वहीं, राजकीय महाविद्यालय अटेली के प्रांगण में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कालेज प्राध्यापकों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, कुछ लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय महिला कालेज में हमले में शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा कर सुबह शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौनधारण किया। कालेज की सभी छात्राओं ने हमले में शहीद हुए जवानों व उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट कर हमले में मारे गए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कालेज के समस्त छात्राएं व प्राध्यापकगण व प्रोफेसर शामिल हुए।
गौड़ सभा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
नारनौल। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों को श्री गौड़ ब्राह्मण सभा में श्रद्धांजलि दी गयी। प्रधान राकेश महता एडवोकेट ने इस कायराना कृत्य की निंदा की तथा सरकार से अविलंब पाकिस्तान से बदला लेने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा से पहले शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में सभा के पूर्व प्रधान आचार्य देवदत्त शास्त्री, मनीष वशिष्ठ एडवोकेट, सुरेश चंद शर्मा, गोपाल कौशिक, शक्ति, भूपेश पालीवाल, प्रेम भारद्वाज, नवीन वशिष्ठ, रोनक शर्मा, राहुल शर्मा, लोकेश, कर्ण, चिराग, हर्ष शर्मा व भागीरथ शर्मा आदि शामिल थे।