फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अगले सप्ताह आएगी टीम,शहर में सफाई व्यवस्था खराब

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अगले सप्ताह आएगी टीम,शहर में सफाई व्यवस्था खराब

Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अगले सप्ताह आएगी टीम,शहर में सफाई व्यवस्था खराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुुरू हो चुका है और टीम अगले सप्ताह शहर में सफाई कार्य का जायजा लेने आएगी। दूूसरी ओर नप शहर को अभी तक चमकाने में नाकाम रही है। शहर में कई जगहों पर अभी भी गंदगी और शौचालय खराब पड़ हुए हैं। ऐसे में शहर में स्वच्छता की रैंकिंग में कैसे सुधार आएगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर दिसंबर से ही नगर परिषद जुट गया था। इसके बाद भी नप शहर की सफाई व्यवस्था में बेहतर नहीं कर सका। लाखों रुपये सफाई पर खर्च होने के बावजूद शहर में कई जगहों पर गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं। शहर में पब्लिक शौचालयों की स्थित भी खराब है। शहर की मेन सड़कों पर भी सफाई ठीक नहीं है। दूसरी ओर मंगलवार को स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर में सफाई का जायजा लेने आएगी। हालांकि नप ने पोस्टरों के सहारे लोगों से सफाई में सहयोग करने को कहा है। जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को सुधारा जा सके। इसके अलावा प्रमुख जगहों पर सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि देशभर के शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 का कार्य शुरू गया है। एक लाख की आबादी वाले वर्ग में नगर परिषद भी शामिल है। नारनौल शहर एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में पिछले साल 14वां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था खराब है। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं और कई जगहों पर डस्टबिन तक नहीं हैं। लोगों भी सफाई कार्य में नप का सहयोग करना चाहिए।
- तेज प्रकाश सोनी।

नप सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। स्वच्छता रैकिंग को लेकर तैयारी अधूरी है। मोहल्लों में रोजाना कूड़ा तक नहीं उठ रहा है। ऐसे में रैंकिंग में कैसे सुधार होगा।
- दीपक कुमार।

शहर में सफाई के नाम पर नप की ओर से कोरम पूरा किया जाता है। मोहल्लों में लोग गंदगी से परेशान है। गंदे नाले की सफाई न होने से आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
- किशन गर्ग।

अवैध पोस्टर और अतिक्रमण के कारण भी शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। नप ऐेसे लोगों पर कार्रवाई करने में लचर रवैया अपनाता है। इससे सफाई कार्य भी प्रभावित होता है।

- सन्नी अरोड़ा।

वर्जन
शहर की सफाई पर पूरा जोर दिया गया है। एक-दो दिन में सभी प्रमुख जगहों पर डस्टबिन रख दिए जाएंगे। इससे लोगों को कूड़े डालने में सहूलियतें मिलेगी। हुडा सेक्टर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य जल्द शुरू होगा। लोगों से अपील है कि शहर को साफ-सुथरा रखने नप का साथ दे।
अभय सिंह, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed