{"_id":"5adba3134f1c1b3c0a8b5e78","slug":"91524343571-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 परीक्षा केंद्र पर हुई जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 परीक्षा केंद्र पर हुई जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए परीक्षा
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 परीक्षा केंद्रों पर 3870 बच्चों ने दी परीक्षा
नारनौल। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में छठी कक्षा में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जवाहर नवोदय स्कूल की 80 सीटों पर शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे परीक्षा शुरू हुई, यह परीक्षा डेढ़ बजे तक चली। दाखिला परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिनमें कुल 3870 बच्चों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 931 बच्चे अनुपस्थित रहे। ये जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणियां ने दी।
उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में छठी कक्षा में दाखिले के लिए जिले के कुल 4801 बच्चों ने आवेदन जमा करवाए थे। इनमें नारनौल खंड के 787 बच्चे, कनीना खंड के 1140 बच्चे, नांगल चौधरी खंड के 928 बच्चे, महेंद्रगढ़ के 1078 बच्चे व अटेली के 868 बच्चे शामिल थे। बच्चों की संख्या को देखते हुए खंड वाइज तीन-तीन परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा साढ़े ग्यारह बजे शुरू होकर डेढ़ बजे तक हुई। डीईओ ने बताया कि ओएमआर सीट पर कोई गलती न हो जाए। इसलिए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने ही ओएमआर सीट पर बच्चों के रोल नंबर आदि भरे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 931 बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह गए। इनमें अधिकांश बच्चे देरी से पहुंचने वाले शामिल थे।