फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही अन्याय : मुकेश

सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही अन्याय : मुकेश

Fri, 05 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही अन्याय : मुकेश
सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही अन्याय : मुकेश
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का अनिश्चितकालीन धरना वीरवार को 19वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को पंचकूला के अशोक रंगा जिला प्रधान, देवेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, राज मोहन धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए पंजाब के समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। तालमेल कमेटी के सदस्य अशोक रंगा, सुजान मालड़ा एवं गुलजारीलाल ने कहा कि भाजपा वादा खिलाफी करके कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। कर्मचारी नेता मुकेश कुमार, सुशील कुमार, ओमप्रकाश गुलावला, ब्रह्मप्रकाश, सुनीलपाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हर वर्ग परेशान है। सभी वर्गों ने चुनावों में भाजपा का पूरी तरह साथ दिया तब सरकार बन पाई थी। सत्ता मिलते ही भाजपा नेता अपना चुनावी वादा भूलकर सत्ता के नशे में मदहोश हो गए हैं। कर्मचारी नेता इंद्रावती लांबा और चंद्रजीत यादव ने सरकार की वादा खिलाफी की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed