{"_id":"59aef5374f1c1b98078b4708","slug":"91504638263-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव महासर में अवैध कब्जा हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव महासर में अवैध कब्जा हटाया गया
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव महासर में अवैध कब्जा हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। ग्रामीणों की शिकायत पर गांव महासर की ग्राम पंचायत ने गोचर भूमि से एक साधू को हटा दिया। इस दौरान उसके कब्जे को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में चारदीवारी तोड़ी गई।
गोचर भूमि पर एक बाबा के अवैध कब्जा करने की शिकायत पिछले सप्ताह गांव महासर के ग्रामीणों और पंचों ने उपायुक्त से की थी। सरपंच सुनीता देवी के पति हरकेश ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार सुबह जेसीबी से इस अवैध कब्जे का हटा दिया गया। सरपंच ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने से पूर्व बाबा को सूचना दी गई थी। बाबा ने बताया कि ग्राम पंचायत ने उस स्थान पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए हुए हैं। इनकी देखभाल वही करता था। इसलिए बाबा ने इस स्थान पर कुटिया बना ली, लेकिन ग्रामीणों और पंचों की शिकायत पर उसे हटा दिया गया। सरपंच पति ने बताया कि ग्राम पंचायत गोचर भूमि और दूसरे स्थानों पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर मुकेश कुमार, इंद्राज सिंह, शंकर दत्त शास्त्री आदि मौजूद थे।