{"_id":"596a66b14f1c1b44458b48cf","slug":"91500145329-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत समाज ने मेहनत से बनाई देश में अपनी पहचान : रामबिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत समाज ने मेहनत से बनाई देश में अपनी पहचान : रामबिलास
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में शनिवार को राजपूत महासभा (रजि.) सम्मेलन हुआ। इसमें शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह थे। रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा और दिव्यांग आयोग के चेयरमैन दिनेश सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि थे।
सम्मेलन मेें रामबिलास शर्मा ने कहा कि राजपूत समाज ने कड़ी मेहनत के बलबूते पर देश में एक अपनी अलग पहचान बनाई है। आजादी से लेकर वर्तमान समय तक राजपूत समाज का देश की तरक्की में विशेष योगदान रहा है। छत्तीस बिरादरी के साथ उनकी 40 वर्षों की राजनीति में राजपूत समाज ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया है। कहा कि प्रदेश सरकार महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की बहादुरी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी। इससे आगामी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे चाहे सत्ता में रहें या विपक्ष में रहे हों, उन्होंने राजपूत समाज के लोगों के हितों पर कभी आंच नहीं आने दी।
शिक्षामंत्री ने राजपूत समाज के हितों की रक्षा की
विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा प्रदेश सरकार में वरिष्ठ नेता हैं। जब-जब सरकार के सामने कोई समस्या आती है तो उसके समाधान में उनका विशेष योगदान रहता है। जब वे विधायक नहीं थे, तब उन्हें पता चला था कि पिछली सरकार में यहां के विधायक ने राजपूत समाज की जमीनों पर कब्जा किया था। प्रो. शार्म ने विपक्षी नेता होते हुए भी राजपूज समाज के हितों की रक्षा की थी।
विज्ञापन
राजपूत समाज बच्चों को करें शिक्षित: धर्मबीर
महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश और समाज के उत्थान में राजपूत समाज का विशेष योगदान रहा है। महेंद्रगढ़ शिक्षा का हब है। इसलिए राजपूत समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें। राजपूत समाज की ओर से एडवोकेट पवन शेखावत ने मांग-पत्र सौंपा, जबकि मंच संचालन पवन तंवर ने किया।
सवा करोड़ रुपये का दिया अनुदान
शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने कहा कि वह और सांसद चौ. धर्मबीर सिंह मिल कर सवा करोड़ की राशि महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए अनुदान देंगे। उन्होंने भवन बनाने के लिए उपायुक्त को सही जगह उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। विधायक श्याम सिंह राणा ने 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। इस मौके पर राजपूत समाज के अनेक लोगों ने लाखों रुपये की राशि देने की घोषणा की। कुछ ने भवन में कमरे बनवाने की बात कही।
शहीद के पुत्र को दिया नियुक्ति पत्र
वर्ष 1988 में भारत ने श्रीलंका में लिट्टे उग्रवाद के खात्मे के लिए सेना भेजी थी। इसमें बुचौली निवासी जयदयाल शहदी हो गए थे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने उनके पुत्र धर्मेंद्र यादव को राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में सेवादार के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य एलएन शर्मा भी उपस्थित थे।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक, पूर्व मंत्री ठाकुर बीर सिंह के पुत्र विक्रम सिंह, महिला नेत्री मीना परमार, राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर पृथ्वीसिंह, पूर्व प्रधान मास्टर राय सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवर डालू सिंह, मदन सिंह शेखावत एडवोकेट, ललित एडवोकेट, दिनेश तंवर, मुन्नाभाई शेखावत, पवन शेखावत, भीम सिंह शेखावत, बीरेंद्र सिंह सरंपच, राकेश शेखावत, कर्मबीर एडवाकेट, कप्तान लक्ष्मण सिंह, नोरंग सिंह तंवर, रूद्रपाल तंवर, विक्की खुडाना, संदीप ठाकुर, मलखान सिंह पाली आदि उपस्थित थे।