{"_id":"67e2eee1f32601ca9502703b","slug":"870-quintals-of-mustard-purchased-in-ateli-mandi-a-farmer-reached-nangal-chaudhary-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122715-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली मंडी में 870 क्विंटल सरसों की खरीद, नांगल चौधरी में पहुंचा एक किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली मंडी में 870 क्विंटल सरसों की खरीद, नांगल चौधरी में पहुंचा एक किसान
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18अटेली मंडी में सरसों की जांच करते अधिकारी। संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी/अटेली। अटेली, नांगल चौधरी की मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। अटेली मंडी में गत दो दिनों के दौरान 53 गेटपास जारी किए जा चुके हैं और 1004 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। अटेली मंडी में नमी की जांच करने के बाद अब तक 870 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है।
नांगल चौधरी अनाज मंडी में मंगलवार को केवल एक किसान सरसों लेकर पहुंचा। सरसों में नमी की जांच करने के बाद 20 क्विंटल खरीद कर ली गई है। वहीं, नारनौल अनाज मंडी में अभी किसान सरसों लेकर नहीं पहुंचे हैं, क्योंकि क्षेत्र में कुछ जगह अभी कटाई का कार्य चल रहा है और कुछ जगह किसान सरसों निकलवा चुके हैं। नमी अधिक होने के कारण सरसों लेकर नहीं आ रहे हैं। नमी की मात्रा 8 प्रतिशत तक निर्धारित की गई है। गत वर्ष भी सरसों में नमी के कारण किसानों को फसल बेचने के लिए मंडियों में तीन से चार दिन इंतजार करना पड़ा था। संभावना है कि आगामी दो से तीन दिनों में सभी मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो जाएगी।
नारनौल मंडी में पहुंचे बारदाने
सरसों बेचने में किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए खरीद एजेंसियों द्वारा सभी तैयारी कर ली गई है। नारनौल, सतनाली और कनीना में वेयर हाउस द्वारा और अटेली, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी में हैफेड द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। नारनौल अनाज मंडी में अभी सरसों की आवक शुरू नही हुई है, लेकिन किसानों की सुविधा के लिए करीब 23 हजार बारदाने मंडी में पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
क्षेत्र में अभी कुछ जगह सरसों कटाई का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि आगामी दो से तीन दिन में सरसों की आवक शुरू हो जाएगी। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रहनी चाहिए। किसानों से अपील हैं कि अच्छे से सुखाकर और साफ-सूथरी सरसों मंडी में लेकर आएं।
-रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस, नारनौल।