फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   82 lakh rupees rest house of the Public Health Department is 80 percent complete

Mahendragarh-Narnaul News: 82 लाख रुपये की लागत से बन रहे जनस्वास्थ्य विभाग के विश्राम गृह का 80 प्रतिशत काम पूरा

Mon, 17 Nov 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
82 lakh rupees rest house of the Public Health Department is 80 percent complete
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग प्रांगण में 82 लाख रुपये की लागत से विश्राम गृह का निर्माण कार्य चल रहा है। पब्लिक हेल्थ विश्राम गृह का 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में भवन में फर्श, बिजली और पानी फिटिंग, रंग-रोगन, पार्क, पार्किंग का कार्य शेष है। जिम्मेदारों का दावा है कि नए साल में विश्राम गृह का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। नवंबर 2024 में पब्लिक हेल्थ विश्राम गृह की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। मार्च 2025 में विश्राम गृह का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। दावा है कि अप्रैल 2026 में विश्राम गृह तैयार हो जाएगा। विश्राम गृह में अधिकारी, वीआईपी, राजनेता व आमजन ठहर सकेंगे। इसके अलावा बैठक व प्रेसवार्ता भी की जा सकेगी।
विज्ञापन



- विश्राम गृह में ये रहेंगी सुविधाएं
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में बन रहे पब्लिक हेल्थ विश्राम गृह 70 गुणा 35 फिट का आधुनिक भवन बनाया जाएगा। भवन में दो बड़े हॉल, पार्किंग, पार्क, वेटिंग रूम, कॉन्फ्रेंसिंग रूम व रसाेई की सुविधा मिलेगी। इसका 70 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। 30 प्रतिशत कार्य शेष है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 82 लाख रुपये की लागत से पब्लिक हेल्थ विश्राम गृह बनाया जा रहा है। वर्ष 2026 में निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। अधिकारी से लेकर आमजन बैठक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जीयाराम, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article