फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्रांसफार्मर में आई खराबी से शहर के 75 फीसदी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित

ट्रांसफार्मर में आई खराबी से शहर के 75 फीसदी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Sat, 13 Apr 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आई खराबी से शहर के 75 फीसदी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नसीबपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण शहर के 75 फीसदी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। लोग दो दिन से टैंकर से पानी मंगाकर काम चला रहे हैं। रविवार तक पानी की सप्लाई पूरी तरह से बेहतर होने की उम्मीद है।
नारनौल शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में शहर के लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती के साथ लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब 75 फीसदी क्षेत्रों में दो दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। लोगों का कहना है कि पहले पानी की सप्लाई धीरे-धीरे कम होने लगी। अब तो दो दिन से पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है। ऐसे में उन्हें टैंकर से पानी मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार नसीबपुर टावर प्लांट के ट्रांसफार्मर में वीरवार की रात 10 बजे खराबी आ गई थी। जिससे प्लांट ठप हो गया। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर की जांच कराई गई तो पता चला कि बिजली का केबल भी खराब है। इसके लिए हिसार से इंजीनियर को बुलाया गया। इस पूरे कार्य में करीब 10 घंटे लग गए। इससे शहर में पानी की सप्लाई का क्रम टूट गया। शुक्रवार सुबह दस बजे प्लांट शुरू हुआ। विभाग के अनुसार एक बार पानी की सप्लाई प्रभावित होने से इसका असर दो दिन तक रहता है।
विज्ञापन

बता दें कि इस इलाके में गिरते भू-जल स्तर के कारण कुएं सूख चुके हैं और ट्यूबवेल भी नकारा होने लगे हैं। ऐसे में अधिकांश आबादी नहरी पानी आधारित पेयजल से गुजारा करती है। नारनौल शहर में पानी नसीबपुर और रेवाड़ी रोड बने वाटर प्लांट से होता है। दोनों प्लांट से पानी की सप्लाई बूस्टिंग स्टेशनों पर होती है। नसीबपुर प्लांट की मोटर न चलने से शहर के बूस्टिंग स्टेशनों पर पानी पहुंच सका। दूसरी ओर दो दिन पहले शहर के फीडर के ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली कट से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीबपुर मुख्य प्लांट है
शहर में नसीबपुर और रेवाड़ी रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में पेयजल की सप्लाई होती है। नसीबपुर से पानी शहर के बुस्टिंग स्टेशनों में भेजा जाता है। इसके बाद मोहल्लों में पानी की सप्लाई होती है। नसीबपुर से सुभाष पार्क, आईटीआई, लाइब्रेरी, मेहता चौक, दशमेश नगर, हैफेड, बाउड़ीपुर मोहल्ला, सलामपुर मोहल्ला व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूस्टिंग स्टेशन है। नसीबपुर प्लांट में खराबी से इस एरिया में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। दूसरा रेवाड़ी रोड प्लांट (पटीकरा) से देवीलाल कांपलेक्स, टीवी अस्पताल, टीवी टावर, मालीटिब्बा मोहल्ला व देव स्थान पर बूस्टिंग स्टेशन है। कुछ सीधे ट्यूबवेल से सीधे भी पानी की सप्लाई होती है।

दो दिन से पानी की समस्या मोहल्ले में आ रही है। यदि पानी सप्लाई में समस्या थी तो पब्लिक हेल्थ को पहले जानकारी देनी चाहिए। 250 रुपये में कैंटर से पानी मंगाकर कार्य चल रहा है।
बलविंदर कौर, मिश्रवाड़ा

अक्सर गर्मी के दिनों में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दो दिन से रोजाना की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। एक दिन का तो काम घर में बने टैंक से चला। शनिवार की सुबह टैंकर मांगना पड़ा।
- शीला, दशमेश नगर

पानी के पानी के लिए कैंपर लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर घरेलू कार्यों के लिए कैंटर से पानी मंगाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी की समस्या से सभी लोग परेशान है। विभाग को सर्दी में ही तैयारियों को पूरा कर लेना चाहिए था।
काजल, दशमेश नगर

स्टोरेज के पानी से एक दिन तक घर का कार्य चला। दूसरे दिन परेेशानी हुई। मोटर चलाने पर गंदा पानी आ रहा है। विभाग को पहले ही इसे लेकर तैयारी करनी चाहिए। गर्मी में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

- बिमला शर्मा

नसीबपुर वाटर प्लांट के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। शनिवार शाम से लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। एक-दो दिन में पहले की तरह पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। गर्मी के सीजन में लोगों को पानी की बचत करनी चाहिए। ताकि स्टोर पानी का बेहतर तरीके से प्रयोग हो सके।
- गोपाल सिंह, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed